फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli got golden cat during practice pictures went viral

IND vs NZ: दो सालों से शतक के लिए जूझ रहे हैं विराट, क्या सुनहरी बिल्ली बदलेगी किस्मत ?

Tue, 23 Nov 2021 03:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 03:39 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट को एक सुनहरी बिल्ली मिली है। उन्होंने इसके साथ फोटो भी शेयर की है। भारतीय कप्तान विराट लगभग दो सालों से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। 

विज्ञापन
Virat kohli got golden cat during practice pictures went viral
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले दो सालों से शतक के लिए जूझ रहे हैं। 2008 में उनके करियर की शुरुआत के बाद 2020 पहला साल था, जब वो कोई शतक नहीं लगा पाए। 2021 में भी उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट शतक का सूखा खत्म कर सकते हैं। इस मैच से पहले अभ्यास के दौरान उन्हें एक बिल्ली भी मिली है। विराट ने इस बिल्ली के साथ फोटो भी शेयर की है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या यह बिल्ली विराट का शतकों का सूखा खत्म कर पाती है या नहीं। 
विज्ञापन


विराट ने सुनहरी बिल्ली के साथ फोटो शेयर करते हुए कू किया। उन्होंने लिखा "अभ्यास के दौरान एक बिल्ली ने मुझे हेलो किया।" उनकी यह फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। विराट की पत्नी अनुष्का ने भी इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा हेलो बिल्ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Koo App

A quick hello from a cool cat at practice 😺

View attached media content

- Virat Kohli (@virat.kohli) 23 Nov 2021



विराट ने टी-20 की कप्तानी छोड़ी
विराट कोहली का प्रदर्शन पिछले दो सालों में उनके कद के अनुरूप नहीं रहा है। उन्होंने इस दौरान रन बनाए हैं और बल्ले से अच्छा योगदान दिया है, लेकिन उनकी क्षमता इससे कही ज्यादा है। टीम इंडिया उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद करती है और फैंस चाहते हैं कि वो अपने दम पर भारत को मैच जिताएं। खराब प्रदर्शन के बाद विराट ने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए टी-20 की कप्तानी छोड़ी है। उन्होंने आईपीएल टीम आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ दी है। 

दो साल पहले लगाया था आखिरी शतक
विराट कोहली ने 23 नवंबर 2019 को अपना आखिरी शतक लगाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 50 मैच खेले हैं, लेकिन कोई शतक उनके बल्ले से नहीं निकला है। उन्होंने 40.59 के औसत से 1989 रन भी बनाए हैं। इसमें 94 रनों की नाबाद पारी भी शामिल थी, लेकिन शतकों का इंतजार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed