फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli gives autographs to fans after winning second odi against new zealand

विराट कोहली ने फैंस का बना दिया दिन, दूसरे वन-डे की जीत का ऐसे मनाया जश्न

Sun, 27 Jan 2019 09:24 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
virat kohli gives autographs to fans after winning second odi against new zealand
VIRAT KOHLI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फैंस के सपोर्ट का शुक्रिया करने से कभी चूकते नहीं हैं। अधिकांश देखा गया है कि कोहली भारतीय फैंस के साथ सेल्फी ले रहे हैं या फिर उन्हें ऑटोग्राफ देते हैं। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने शनिवार को माउंट मॉनगनुई में न्यूजीलैंड को दूसरे वन-डे में 90 रन से मात दी। कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को ऑटोग्राफ देकर दूसरे वन-डे की जीत का जश्न मनाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में भारत की रन के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत थी।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'वह पल जब आपकी टी-शर्ट पर किंग कोहली अपना ऑटोग्राफ दे रहे हो।'

View this post on Instagram

That moment when you get your tee shirt autographed by #KingKohli himself 😎😎 #TeamIndia

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने विश्व कप साल की शानदार शुरुआत की है।

विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में वन-डे सीरीज जीतकर इतिहास रचा। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शुरुआती दो मुकाबलों में उसका प्रदर्शन शानदार रहा। याद हो कि टीम इंडिया ने नेपियर में खेले गए पहले वन-डे में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी थी।


टीम इंडिया ने शनिवार को माउंट मॉनगनुई में दूसरा वन-डे जीतकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 324 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 41 ओवर में 234 रन पर ढेर हो गई। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed