फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli endorses aleem dar restaurant through video message

कोहली का पाक अंपायर अलीम डार के लिए बनाया वीडियो हुआ वायरल, दूसरे वन-डे में हुआ था विवाद

Wed, 07 Feb 2018 04:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
virat kohli endorses aleem dar restaurant through video message
विराट कोहली

टीम इंडिया ने रविवार को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वन-डे में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में एक मुद्दे ने विवाद को काफी हवा दी। अंपायर्स ने दूसरे वन-डे में तब लंच ब्रेक लेने का फैसला किया जब टीम इंडिया जीत से केवल दो रन दूर थी।

विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इससे हैरान थे और उन्होंने मैदानी अंपायर्स अलीम डार व एड्रियन होल्डस्टोक से बातचीत भी की थी। यह कहना सुरक्षित होगा कि रविवार को कोहली ने डार या होल्डस्टोक के साथ लंच नहीं किया होगा।
विज्ञापन


अब वह बात पुरानी हो चुकी है। बहरहाल, कोहली और अलीम डार के बीच मैदान के बाहर अच्छे रिश्ते हैं। कोहली ने अंपायर डार को नया रेस्टोरेंट खोलने पर वीडियो संदेश द्वारा बधाई दी है। डार ने लाहौर में 'डार्स डिलाइटो' के नाम का रेस्टोरेंट खोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट का वीडियो हुआ वायरल

virat kohli endorses aleem dar restaurant through video message
विराट कोहली - फोटो : BCCI

वीडियो संदेश में कोहली ने खुलासा किया कि 49 वर्षीय डार रेस्टोरेंट से होने वाली कमाई का उपयोग सुनवाई संबंधी विकलांग बच्चों के लिए स्कूल स्थापित करने में किया जाएगा। कोहली ने रेस्टोरेंट की सिफारिश की और डार को उनके महान पहल के लिए शुभकामनाएं दी। 



कोहली ने कहा, 'हेलो अलीम भाई, मैंने सुना है कि आपने नया रेस्‍टोरेंट खोला है और मैं आपको रेस्‍टोरेंट खोलने के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं। मैं दुआ करता हूं कि जैसे आपने अंपायरिंग की फील्‍ड में इतना नाम कमाया है, आपका रेस्टोरेंट आगे बढ़े और उतना ही नाम कमाए।'

कोहली ने आगे कहा, 'मैंने यह भी सुना है कि आप इस रेस्टोरेंट के जरिए डेफ बच्‍चों के लिए स्‍कूल बनाना चाहते हैं। उसकी जितनी फंडिंग है वो इस रेस्‍टोरेंट की कमाई के जरिए होगी, मैं आपको बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं और उम्‍मीद करता हूं कि आप इससे जो हासिल करना चाहते हैं, वो जरूर हो। मैं सब लोगों को बोलूंगा कि एक बार जरूर इनके रेस्टोरेंट जाएं और फूड टेस्‍ट करके देखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed