फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कभी-कभी लगता ही नहीं कि कोहली इंसान है'

Tue, 23 Oct 2018 09:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli does not seem human sometimes says Tamim Iqbal

विराट कोहली की बल्लेबाजी के कायल बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने मंगलवार को कहा कि कभी-कभी लगता ही नहीं कि भारतीय कप्तान इंसान हैं।



यहां 'खलीज टाइम्स' ने इकबाल के हवाले से कहा, 'कभी-कभी मुझे लगता है कि वह इंसान नहीं है, ऐसा उसके प्रदर्शन के तरीके के कारण है। जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए उतरता है तो लगता है कि वह प्रत्येक मैच में शतक बनाएगा।'

Virat Kohli does not seem human sometimes says Tamim Iqbal
तमीम इकबाल

उन्होंने कहा, 'वह जिस तरह खुद को फिट रखता है, जिस तरह अपने खेल पर काम करता है, वह अविश्वसनीय है। वह संभवत: तीनों प्रारूपों में नंबर एक है। वह ऐसा व्यक्ति है जिसे देखकर सराहा जा सकता है और उससे सीखा जा सकता है। मुझे लगता है कि वह शानदार है।'

Virat Kohli does not seem human sometimes says Tamim Iqbal
कोहली टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और सबसे कम पारियों में 10000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 81 रन दूर हैं।

यह रिकार्ड फिलहाल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli does not seem human sometimes says Tamim Iqbal
तमीम ने कहा, 'पिछले 12 साल में खेलने वाले मैंने सभी महान खिलाड़ियों को देखा है। उनके अपने मजबूत पक्ष हैं लेकिन मैंने ऐसा व्यक्ति नहीं देखा जिसने विराट जैसा दबदबा बनाया हो।'

तमीम ने पिछले महीने एशिया कप के दौरान काफी वाहवाही बटोरी थी जब वह कलाई के फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed