{"_id":"62fdf9880cd06c16be716c27","slug":"virat-kohli-completes-14-years-in-international-cricket-check-sachin-tendulkar-vs-kohli-record-comparison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat vs Sachin: करियर के 14 साल में तेंदुलकर के कितने करीब पहुंचे कोहली, जानें सचिन से किस मामले में आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat vs Sachin: करियर के 14 साल में तेंदुलकर के कितने करीब पहुंचे कोहली, जानें सचिन से किस मामले में आगे
Thu, 18 Aug 2022 03:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 18 Aug 2022 03:16 PM IST
सार
14 सालों में कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नाम कमाया। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक माने जाते हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके रिकॉर्ड शानदार हैं। विराट के रिकॉर्ड के कारण ही उनकी तुलना महानतम बल्लेबाज कहे जाने वाले सचिन से होती है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 साल पहले आज ही के दिन (18 अगस्त) भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। विराट उस समय 19 साल के थे। उन्हें दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला था। विराट उस मैच में 22 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। उन्होंने कोहली को इसके बावजूद लगातार मौके दिए। इसका फायदा भारत को मिला। देश को एक बेहतरीन बल्लेबाज मिला।
इन 14 सालों में कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नाम कमाया। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक माने जाते हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके रिकॉर्ड शानदार हैं। कोहली के टेस्ट में 27 शतकों की मदद से 8074 रन हैं। वहीं, 43 शतकों की मदद से उन्होंने वनडे में 12344 रन बनाए। टी20 में विराट ने 30 अर्धशतक लगाए हैं। उनके कुल रन 3308 हैं।
विराट के रिकॉर्ड के कारण ही उनकी तुलना महानतम बल्लेबाज कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से होती है। हालांकि, तेंदुलकर के समय में अलग परिस्थितियां थीं। इस कारण तुलना नहीं की जानी चाहिए, लेकिन प्रशंसकों उनके रिकॉर्ड की तुलना कई बार करते हैं। आइए जानते हैं 14 साल तक खेलने के बाद दोनों के रिकॉर्ड में क्या अंतर हैं:

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
तेंदुलकर से पीछे कोहली
तेंदुलकर की बात करें तो 14 साल बिताने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 21576 रन थे। वहीं, विराट के 23726 रन हैं। इनमें उनके टी20 के 3308 भी शामिल है। वहीं, सचिन के समय टी20 क्रिकेट नहीं खेला जाता था। ऐसे में अगर कोहली के रनों में उनके टी20 के रिकॉर्ड को हटा दें तो वनडे और टेस्ट को मिलाकर उन्होंने 14 साल में 20418 रन हैं। इस तरह विराट टेस्ट और वनडे में कुल रनों के मामले में तेंदुलकर से 1158 रन पीछे हैं।

सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट में क्या है रिकॉर्ड
सचिन ने 15 नवंबर 1989 को अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उसके 14 साल बाद वह 107 टेस्ट खेल चुके थे। इस दौरान 173 पारियों में उन्होंने 8882 रन बनाए थे। उनका औसत 56.57 का था। सचिन ने 31 शतक और 36 अर्धशतक लगाए थे। अब विराट की बात करें तो उन्होंने 14 सालों में 102 टेस्ट की 173 पारियों में 8074 रन बनाए हैं। उनके 27 शतक और 28 अर्धशतक हैं। विराट का औसत 49.53 का है। विराट बराबर पारी खेलने के बावजूद वह रन, औसत, शतक और अर्धशतक में तेंदुलकर से पीछे हैं।

वनडे में कौन है आगे
14 साल में कोहली ने 262 मैच की 253 पारियों में 12344 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 57.68 और स्ट्राइक रेट 92.83 का रहा है। विराट ने 43 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 183 रन रहा है। अब सचिन की बात करें तो उन्होंने कोहली के मुकाबले इस अवधि में 59 पारियां ज्यादा खेली थीं। उनके बल्ले से 12685 रन निकले थे। तेंदुलकर का औसत 45.14 और स्ट्राइक रेट 86.62 का था। सचिन ने 36 शतक और 64 अर्धशतक लगाए थे। रिकॉर्ड के मुताबिक, वनडे में कोहली अपने आदर्श सचिन से बेहतर नजर आते हैं। उनका औसत, स्ट्राइक रेट और शतक सचिन से बेहतर है। रन के मामले में वह 341 रन ही पीछे हैं, लेकिन सचिन ने उनसे 59 पारियां ज्यादा खेली थीं।