फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli childhood coach Rajkumar Sharma unhappy with form says the way he is getting out is not acceptable

Virat Kohli: कोहली की खराब फॉर्म से नाखुश हैं बचपन के कोच, बोले- वह जिस तरीके से आउट हो रहे वह स्वीकार नहीं

Mon, 26 Dec 2022 11:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 11:35 AM IST
सार

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का कहना है कि कोहली जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज को बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखना दुखद है।
 

विज्ञापन
Virat Kohli childhood coach Rajkumar Sharma unhappy with form says the way he is getting out is not acceptable
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह आसान हो गई है। हालांकि, इस बार भारत के लिए बांग्लादेश का दौरा इतना आसान नहीं रहा। पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा फिर टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी भारत को सिर्फ तीन विकेट से जीत मिली। अगर अश्विन ने बल्ले के साथ कमाल नहीं किया होता तो भारत बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार कोई टेस्ट मैच हार सकता था। 
विज्ञापन


इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखे। इनमे कप्तान राहुल और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट के लिए यह दौरा बेहद मुश्किल रहा। दो मैच की चार पारियों में वह सिर्फ 45 रन बना सके। इसके अलावा फील्डिंग में भी उन्होंने दूसरे टेस्ट में कई कैच टपकाए। 
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में वह 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कोहली इस दौरे पर अपने टेस्ट शतक का सूखा खत्म करेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उनके आउट होने के तरीके पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली को थोड़ा अटैक करने की जरूरत
एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा "एक बल्लेबाज आउट होने के बाद काफी निराश होता है और विराट कोहली स्वभाव से बहुत आक्रामक हैं। लेकिन जिस तरह से वह आउट हो रहे हैं वह स्वीकार्य नहीं है। बांग्लादेशी स्पिनरों के खिलाफ उसके कद के बल्लेबाज को संघर्ष करते देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे और अधिक दृढता के साथ बल्लेबाजी करनी थी।"


राजकुमार शर्मा ने कहा "सर्कल के अंदर मिड-ऑन और मिड-ऑफ दोनों फील्डर के साथ, वह थोड़ा और अधिक स्वतंत्र रूप से खेल सकते थे। जब तक आप एक स्पिनर को परेशान नहीं करते, वह आपको खेलने नहीं देगा। आपको थोड़ा स्लॉग करने की जरूरत है। उन्हें बाहर की गेंद को स्वीप करने या दूसरे तरीके से रन बनाने की जरूरत है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed