फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli century creates buzz on twitter

'सब पर शक करना, लेकिन विराट कोहली के फॉर्म पर कभी नहीं!'

Sat, 29 Jul 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
virat kohli century creates buzz on twitter
विराट कोहली का 17वां टेस्ट शतक - फोटो : twitter
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के चौथे दिन अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक जमाया। कोहली ने 136 गेंदों में 5 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 103 रन बनाए, जिसकी मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 240 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 550 रन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद कोहली ने दमदार वापसी करते हुए शानदार शतक जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुरुआत से आक्रामक तेवर अपनाए और श्रीलंकाई गेंदबाजों को अपने आकर्षक शॉट्स से खूब परेशान किया।
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने शनिवार को अपनी पारी 189/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। अभिनव मुकुंद (81) तीसरे दिन LBW आउट हो गए थे। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने पहली पारी के आधार पर 309 रन की बढ़त हासिल की थी। याद हो कि टीम इंडिया की पहली पारी 600 रन पर ऑलआउट हुई थी, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर विराट की उम्दा पारी का जमकर जश्न मनाया गया। देखिए किस प्रकार दिग्गजों और फैंस ने कोहली के शतक का जश्न मनाया।




(विराट शतक तो ऐसे डिलीवर करते हैं जैसे दूधवाला दूध डिलीवर करता है)




(विराट कोहली के लिए स्वागत योग्य शतक, बहुत ही शांत रहकर सैकड़ा पूरा किया, सीरीज के बाकी टेस्ट के लिए उनकी तैयारी अच्छी है)








(क्रिकेट का रूल नंबर-1, विराट कोहली के फॉर्म पर कभी शक नहीं करना)




(सब पर शक करना जिंदगी में, लेकिन कभी विराट कोहली के फॉर्म पर शक मत करना)













(17वां टेस्ट शतक, दूसरा टेस्ट शतक उसी मैदान पर, कप्तान शानदार फॉर्म में, बल्ले से कर रहे हैं धमाका)





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed