फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली को पछाड़ देंगे कप्तान कोहली, क्या इंदौर टेस्ट में ही हासिल कर लेंगे खास मुकाम?

Tue, 12 Nov 2019 04:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Nov 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli can surpass Sourav Ganguly in test series against Bangladesh
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

टी-20 सीरीज के बाद अब टेस्ट श्रृंखला शुरू होने जा रही है। छोटे से ब्रेक के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली एकबार फिर टीम की कमान संभालने को तैयार हैं। इंदौर में वैसे भी विराट का पिछला रिकॉर्ड बेहतरीन हैं। होलकर स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट के बल्ले से 211 रन निकले थे। एक बार फिर भारतीय कप्तान इसी मैदान पर एक और कीर्तिमान के करीब हैं।

Virat Kohli can surpass Sourav Ganguly in test series against Bangladesh
विराट कोहली - फोटो : social media

दरअसल, मौजूदा वक्त में विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सातवें नंबर पर हैं। यदि कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 147 रन बनाते हैं तो वह छठे नंबर पर काबिज सौरव गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं।

Virat Kohli can surpass Sourav Ganguly in test series against Bangladesh

असल में विराट ने टेस्ट में अभी तक 82 टेस्ट मैचों में 54.77 की औसत से 7066 रन बनाए हैं। गांगुली, जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2008 में खेला था। पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष ने रिटायर होने से पहले 42.17 पर 7212 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli can surpass Sourav Ganguly in test series against Bangladesh
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली से आगे निकलने के अलावा, कोहली ग्रेग चैपल और स्टीफन फ्लेमिंग के भी पीछे हैं। चैपल ने टेस्ट में 7110 रन बनाए जबकि फ्लेमिंग ने 7172 रन के साथ अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। तेंदुलकर 15921 रन के साथ नंबर एक पर हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli can surpass Sourav Ganguly in test series against Bangladesh
राहुल द्रविड़

164 टेस्ट मैच खेलने वाले राहुल द्रविड़ 13288 रन के साथ नंबर-2 पर काबिज हैं। उनका हाईस्कोर 270 रन था। इतने मैच में उन्होंने 36 शतक, 5 दोहरे शतक और 63 अर्धशतक लगाए थे। वन-डे में राहुल ने 344 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 10889 रन बनाए। यहां उनका उच्चतम स्कोर 153 रन था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed