फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli can help that ipl would be most successfull

विराट के दम पर IPL 9 बन सकता है बेस्ट, कारण है खास

Sat, 21 May 2016 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
virat kohli can help that ipl would be most successfull
- फोटो : pti

"विराट-विराट-विराट" आईपीएल-9 अगर अपनी सबसे बेहतरीन यादों के लिए जाना जाएगा तो इसी से। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस कदर बोला कि विपक्षियों की हवा टाइट कर दी। कोई भी गेंदबाज अभी तक विराट के बल्ले को रोकने में असक्षम रहा है।

विज्ञापन


‌इसमें कोई शक नहीं कि विराट अपने दम पर अभी भी टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखे हुए हैं। अगर आरसीबी अपना अगला मैच भी जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में आ सकती है।
विज्ञापन


खैर, इन बातों को पीछे छोड़ते हुए हम बात करते हैं विराट के उस कारनामे की जिसके दम पर आईपीएल का यह सीजन पिछले सभी सीजनों को पीछे छोड़ सकता है।

विराट की खास सेंचुरी रचेगी आईपीएल में इतिहास

virat kohli can help that ipl would be most successfull

विराट कोहली इस आईपीएल में अभी तक 4 सेंचुरी लगा सकते हैं। उनकी टीम का आखिरी लीग मैच रविवार 22 मई को बंगलोर में होना है। उस मैच में अगर विराट सेंचुरी लगा देते हैं तो यह आईपीएल सबसे खास हो जाएगा।

दरसअल, विराट की 4 सेंचुरी को मिलाकर आईपीएल-9 में कुल 7 सेंचुरी लग चुकी है। वहीं, 2008, 2011 और 2012 में आईपीएल में 6 सेंचुरी लगी थी। इस मामले में तो यह सीजन इन तीन सीजनों को पीछे तो छोड़ चुका है। लेकिन 2014 और 2015 के सीजन के बराबर चल रहा है, क्योंकि यहां भी 7 ही सेंचुरी लग चुकी है। 

विराट की शानदार फॉर्म आईपीएल में बदस्तूर जारी है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह अपनी टीम को जिताने के लिए रविवार 22 मई को होने वाले मैच में सेंचुरी लगा सकते हैं। अगर विराट सेंचुरी जड़ देते हैं तो आईपीएल पिछले सभी संस्करणों के रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान रच सकता है।

हालांकि अगर इससे पहले अन्य टीमों का कोई बल्लेबाज सेंचुरी लगा दे तो यह रिकॉर्ड 22 मई से पहले भी बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed