{"_id":"33f398c495a1768dbb1156d4f90f2bcd","slug":"virat-kohli-becomes-no-one-t20i-batsman-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्धशतकीय पारी ने कोहली को टी-20 में बना दिया नंबर वन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अर्धशतकीय पारी ने कोहली को टी-20 में बना दिया नंबर वन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 10 Sep 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली भले ही इंग्लैंड में बहुत ज्यादा सफल नहीं रहे हों, लेकिन इस दौरे में खेले गए एकमात्र ट्वंटी-20 मुकाबले में उन्होंने 66 रनों की शानदार पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने शिखर धवन और सुरेश रैना के साथ बड़ी साझेदारी भी की।
अपनी इस पारी के दम पर कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह को पीछे छोड़ा।
उनकी इसी फॉर्म वापसी वाली पारी ने उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है। वह ट्वंटी-20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 3 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पहली बार कोहली पहुंचे यहां तक
अर्धशतकीय पारी के दम पर विराट कोहली ने ट्वंटी-20 क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज का रूतबा हासिल कर लिया है। वह फटाफट क्रिकेट में पहली बार इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हालांकि वह वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड नंबर वन बल्लेबाज रह चुके हैं।
कोहली ने टी-20 मैच में 41 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसके दम पर उन्हें 8 रेटिंग अंक मिले और इसी 8 अंक के दम पर उनका कुल रेटिंग अंक 897 हो गया है। उन्होने ऑस्ट्रेलिया के नवनियुक्त कप्तान ऐरोन फिंच को पीछे छोड़ा। फिंच के कुल 892 अंक हैं।
25 साल के दिल्ली इस धाकड़ बल्लेबाज को जिसे 2012 में आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर के सम्मान से नवाजा गया। साथ ही उन्होंने 2008 में मलेशिया में हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में खिताब भी दिलवाया था।

टॉप टेन की सूची में एक और भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली इस साल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 5 अर्धशतकों के दम पर अब तक 385 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने भारत के खिलाफ मैच में 40 रन बनाए थे और वह रैंकिंग में तीसरे पायदान पर आ गए हैं। हेल्स 397 रनों के साथ इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।
शीर्ष 10 टी-20 बल्लेबाजों में कोहली के अलावा सुरेश रैना भी शामिल हैं। रैना इस रैंकिंग में 10वें पायदान पर हैं। इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले इयोन मोर्गन ने 71 रनों की पारी खेलकर 6 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई और वह 14वें पायदान पर आ गए हैं।

टी-20 में अश्विन हैं टीम इंडिया के नंबर वन गेंदबाज
जहां तक गेंदबाजी का सवाल है, तो टी-20 क्रिकेट में शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ही एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। वह इस सूची में 5वें पायदान पर हैं।
जबकि पहले और दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का कब्जा है। सैमुअल बद्री पहले पायदान पर हैं जबकि सुनील नारायन दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी से प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तान के गेंदबाज सईद अजमल इस सूची में चौथे पायदान पर हैं।
इस सूची में श्रीलंका और पाकिस्तान के 3-3 गेंदबाज शामिल हैं। जबकि वेस्टइंडीज के 2 गेंदबाज शीर्ष 10 गेंदबाजों में पहले दो पायदान पर हैं।