बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर वन हैं कोहली, टॉप 50 में सिर्फ 3 भारतीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए पहली बार टेस्ट सीरीज जीता है। लेकिन इस सीरीज के बाद जहां वह टेस्ट क्रिकेट में टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए वहीं वह क्रिकेट से सबसे तेज फॉरमेट ट्वंटी-20 में बल्लेबाजों की सूची में नंबर वन बन गए हैं।
आईसीसी की ओर से जारी नई रैंकिंग में कोहली दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज हैं। लेकिन इस रैंकिंग में सबसे दुखद पहलू यह है कि पहले पायदान पर कोहली के होने के बाद अगले शीर्ष 50 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज ही हैं। ये दो अन्य बल्लेबाज हैं सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।
रैना भी शीर्ष 10 में शामिल थे लेकिन नई रैंकिंग में उन्हें एक स्थान का नुकसान हो गया और 11वें पायदान पर लुढ़क गए। वहीं कप्तान धोनी 33वें नंबर पर बने हुए हैं। शीर्ष 100 बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात की जाए तो 51 से लेकर 100 तक में सिर्फ 4 और भारतीय बल्लेबाज हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में भी टीम इंडिया के गेंदबाजों की हालत ज्यादा खराब है। शीर्ष 100 गेंदबाजों की सूची में से सिर्फ 5 भारतीय गेंदबाज ही शामिल हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में भी अच्छी नहीं है टीम इंडिया की सूरत
टेस्ट कप्तान विराट कोहली लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई टी-20 मैच नहीं खेला है लेकिन वह फिर से नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले ऐरोन फिंच शीर्ष बल्लेबाज थे लेकिन पिछले दिनों चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच नहीं खेलने से उन्हें नुकसान पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान फिंच की 17 रेटिंग गिरे जिससे कोहली को फायदा मिला और 7 अंक की बढ़त के साथ फिर से नंबर वन बन गए।
आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में शीर्ष 100 गेंदबाजों की सूची में से सिर्फ 5 भारतीय गेंदबाज ही शामिल हैं और इनमें पहले 50 में 4 गेंदबाज हैं। चौथे नंबर पर कायम फिरकी गेंदबाज आर अशि्वन भारत के शीर्ष गेंदबाज हैं लेकिन इसके बाद इस खेल में भारत के दूसरे श्रेष्ठ गेंदबाज हैं रवींद्र जडेजा। शीर्ष 20 में अशि्वन ही अकेले भारतीय गेंदबाज हैं।
अशवि्न के बाद जडेजा 30वें नंबर पर हैं। फिर 35वें पायदान पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर के बाद पहले 50 गेंदबाजों की सूची में 48वें पायदान पर हरभजन सिंह हैं। इसके बाद अगले 51 से 100 तक की रैंकिंग में सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ही है।
टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के पांचवें श्रेष्ठ गेंदबाज हैं सुरेश रैना। ऑलराउंडर रैना की गेंदबाजी रैंकिंग 98वीं हैं।