फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli became Player of the match for India 63 times, only player to win POTM 10+ times in each format

Record: भारत के लिए 63 बार मैन ऑफ द मैच बने कोहली, हर फॉर्मेट में 10+ बार यह अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी

Tue, 14 Mar 2023 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Mar 2023 11:37 PM IST
सार

कोहली को चौथे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। इस अवॉर्ड को पाने के साथ ही कोहली ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की। वह तीनों फॉर्मेट में 10 या उससे ज्यादा बार यह अवॉर्ड पाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli became Player of the match for India 63 times, only player to win POTM 10+ times in each format
विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा। टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अहमदाबाद में खेले गए चौथे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 364 गेंदों में 186 रन की शानदार पारी खेली थी। टेस्ट में कोहली ने 1205 दिन का सूखा खत्म करते हुए शतक जड़ा था। इससे पहले उन्होंने नवंबर 2019 में टेस्ट में शतक लगाया था। इस शतक की बदौलत कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन

 

कोहली ने टेस्ट में लगाया 28वां शतक

Virat Kohli became Player of the match for India 63 times, only player to win POTM 10+ times in each format
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट में कोहली का यह 28वां शतक था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी 75वीं शतकीय पारी रही। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। इस अवॉर्ड को पाने के साथ ही कोहली ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की। वह तीनों फॉर्मेट में 10 या उससे ज्यादा बार यह अवॉर्ड पाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 63 बार कोहली प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीत चुके हैं। टेस्ट में कोहली 10 बार यह सम्मान पा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला POTM अवॉर्ड

Virat Kohli became Player of the match for India 63 times, only player to win POTM 10+ times in each format
सचिन वनडे में टॉप पर हैं - फोटो : अमर उजाला
कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत पाए हैं। इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में तीन बार इंग्लैंड के खिलाफ, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ दो-दो बार और न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ एक-एक बार यह अवॉर्ड जीता है। वनडे में कोहली 38 बार और टी20 में सबसे ज्यादा 15 बार उन्होंने यह अवॉर्ड जीता है। वनडे में कोहली वेस्टइंडीज के खिलआफ 13 बार और श्रीलंका के खिलाफ सात बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ छह बार POTM रह चुके कोहली

Virat Kohli became Player of the match for India 63 times, only player to win POTM 10+ times in each format
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 में 15 बार यह अवॉर्ड में से चार बार उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह पुरस्कार जीता है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन बार यह सम्मान जीता है। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में भी कोहली दो बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं। इस तरह पाक के खिलाफ कुल छह बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली पहली बार यह सम्मान जीत पाए हैं। इस फॉर्मेट में वह कंगारुओं के खिलाफ आठ शतक जड़ चुके हैं। 

टेस्ट में सबसे ज्यादा अवॉर्ड कैलिस ने जीते

Virat Kohli became Player of the match for India 63 times, only player to win POTM 10+ times in each format
टेस्ट में सबसे ज्यादा POTM बनने वाले खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस के नाम है। उन्होंने 23 बार यह अवॉर्ड जीता था। इसके बाद श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 19 और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न 17-17 बार यह अवॉर्ड जीतने के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वनडे में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन 50 ओवर के फॉर्मेट में 463 वनडे मैचों में 62 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। उन्होंने 445 वनडे में 48 बार यह अवॉर्ड जीता था।

टी20 में रहा है विराट कोहली का जलवा

Virat Kohli became Player of the match for India 63 times, only player to win POTM 10+ times in each format
टी20 में विराट का जलवा - फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली 271 वनडे में 38 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने के साथ ही तीसरे स्थान पर हैं। जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग ने 32-32 बार यह सम्मान जीता है और संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। टी20 क्रिकेट में कोहली से ज्यादा यह सम्मान किसी ने नहीं जीता है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं। वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 13 बार यह अवॉर्ड जीतने के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 12 बार यह अवॉर्ड जीतने के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव डेढ़ साल के टी20 करियर में अब तक 11 बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed