फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli batted for Ravi Shastri as coach before leaving India

विराट ने बताई अपनी पसंद, नहीं चाहते कुंबले या सहवाग बनें टीम इंडिया के कोच

Thu, 08 Jun 2017 10:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 08 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli batted for Ravi Shastri as coach before leaving India
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes

भारतीय क्रिकेट टीम का नए कोच की तलाश की जद्दोजहत चल रही है। एक तरफ अनिल कुंबले टीम इंडिया का कोच बने रहना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी इस दौड़ में कूद गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी कोच टॉम मूडी की दावेदारी भी मजबूत है। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी(सीएसी) जल्दी ही इनका इंटरव्यू ले सकते हैं। 

विज्ञापन

रवि शास्त्री का इंटरव्यू लिया जाए

Virat Kohli batted for Ravi Shastri as coach before leaving India
Ravi shastri And Virat kolhi
ऐसे में विराट कोहली ने कोच की दौड़ में शामिल लोगों के इतर एक नाम सुझाया है। यह बात सामने आ रही है कि विराट कोहली ने 23 मई को इंग्लैंड रवाना होने से पहले क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के दो सदस्यों सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण से यह आग्रह किया था कि कोच पद की दौड़ में रवि शास्त्री का नाम शामिल किया जाए और उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका मैच के बाद शुरू होगी चयन प्रक्रिया

Virat Kohli batted for Ravi Shastri as coach before leaving India
सचिन, लक्ष्मण, गांगुली
हालांकि पिछले साल कोच बनने का दावा पेश करने वाले शास्त्री ने इस बार कोच बनने के लिए आवेदन नहीं दिया है। संभावना जताई जा रही है कि सीएसी गुरुवार को भारत-श्रीलंका मैच के बाद नए कोच के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करेगी। सूत्रों के हवाले से यह बात कही गई है कि कमेटी अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी और रिचर्ड पायबस का इंटरव्यू ले सकती है।  शॉर्टलिस्टिंग में आखिरी दो पायदान पर काबिज गगन खोड़ा और लाल चंद राजपूत का इंटरव्यू कमेटी इनके बाद लेगी। कमेट सभी दावेदारों से अलग-अलग मिलने के बाद अपना फैसला सुनाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed