फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Anushka Sharma helped in Raising Rupees 16 Crore Fund For Medication of a child suffering from SMA disease

सराहनीय: विराट-अनुष्का ने जीता सबका दिल, गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए जुटाए 16 करोड़ रुपये

Tue, 25 May 2021 12:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 25 May 2021 12:13 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने प्रशंसकों के साथ मिलकर अयांश नामक एक बच्चे के इलाज के लिए 16 करोड़ का फंड जुटाकर उसकी जान बचाई है। अयांश को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नामक बीमारी थी, जिसके इलाज में लगने वाली एक जरूरी दवा की कीमत 16 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma helped in Raising Rupees 16 Crore Fund For Medication of a child suffering from SMA disease
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli

विस्तार

अपने नाम और दम के बल पर मानवता के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा कुछ ही लोगों में होता है और देश में ऐसा करने वालों की कमी नहीं है। कोरोना काल में भी ऐसे तमाम लोग सामने आए, जिन्होंने बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों की मदद की। ऐसी ही दरियादिली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी दिखाई है। दरअसल, विराट और अनुष्का ने 16 करोड़ रुपये जुटाकर गंभीर बीमारी से पीड़ित अयांश नाम के एक छोटे से बच्चे की जान बचाई है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
अयांश गुप्ता नाम का एक बच्चा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) नाम की बीमारी से जूझ रहा था। इस बीमारी के इलाज के लिए जरूरी दवा जोलगेन्स्मा की कीमत 16 करोड़ रुपये हैं, लेकिन अयांश के परिजन इतने पैसे जुटाने में सक्षम नहीं थे। पैसे जुटाने के लिए अयांश के माता-पिता ने  ट्विटर पर 'अयांशफाइटएसएमए' नाम से एक अकाउंट बनाया और लोगों से सहायता मांगी। इस मुहिम में विराट और अनुष्का भी कूद पड़े और अयांश के इलाज के लिए अपने फैंस के साथ मिलकर जरूरी पैसे जुटाए।
विज्ञापन


यह जीत सभी साथ देने वालों की है
अयांश के परिजनों ने इस सहयोग के लिए ट्विटर हैंडल पर विराट और अनुष्का को धन्यवाद कहा है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'हमने कभी नहीं सोचा था कि इस मुश्किल सफर का इतना खूबसूरत अंत होगा। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने अयांश की दवाई के लिए जरूरी 16 करोड़ रुपये की राशि हासिल कर ली है। उन सभी का बहुत शुक्रिया, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। यह आपकी जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट अनुष्का के लिए क्या लिखा?
'अयांशफाइटएसएमए' ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट विराट और अनुष्का के लिए किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है कि कोहली और अनुष्का हमने हमेशा बतौर फैंस आपसे प्यार किया पर आपने अयांश और इस अभियान के लिए जो किया, वह उम्मीद से भी परे था। आपने छक्के के साथ जिंदगी का मैच जीतने में हमारी मदद की। मालूम हो कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना से जूझ रहे लोगों की भी खुलकर मदद की थी। दोनों ने मिलकर 11 करोड़ की राशि इकट्ठा की थी, जिसका इस्तेमाल ऑक्सीजन और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए किया गया। 



एसएमए और इसका इलाज
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) एक आनुवंशिक बीमारी है। यह बीमारी कई प्रकार की होती है, लेकिन इसमें टाइप-1 सबसे गंभीर है। इस बीमारी का इलाज के लिए जोलगेन्स्मा इंजेक्शनकी जरूरत पड़ती है जिसे स्विटजरलैंड की एक कंपनी तैयार करती है। कंपनी का दावा है कि यह इंजेक्शन एक तरह से जीन थैरेपी ट्रीटमेंट है, जिसे एक बार लगाया जाता है। इसे एसएमए से जूझने वाले दो साल से कम उम्र के बच्चों को लगाया जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रॉफी जिस जीन की खराबी के कारण होती है, जोलगेन्स्मा इंजेक्शन उसे नए जीन से रिप्लेस करता है। बच्चे के डीएनए में नया जीन शामिल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed