फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli advice changed harshal patel career now ready to perform under Faf Du plesis

Harshal Patel: विराट की सलाह के बाद बदला हर्षल पटेल का करियर, पहले आईपीएल फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया कमाल

Mon, 14 Mar 2022 05:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 05:38 PM IST
सार

हर्षल पटेल ने बताया है कि विराट की सलाह के बाद उनके अंदर आत्मविश्वास आया और उनका करियर पूरी तरह से बहल गया। उन्होंने पहले आईपीए और फिर अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल किया। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli advice changed harshal patel career now ready to perform under Faf Du plesis
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल में कमाल करने के लिए तैयार हैं। पिछले एक साल में उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले हर्षल ने 2021 आईपीएल में ही अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया है और यह साबित किया है कि वो किसी भी पिच में बल्लेबाजों को छकाने में माहिर हैं। खासकर सीमित ओवर क्रिकेट में हर्षल का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। वो इसका श्रेय विराट कोहली को देते हैं। जिनकी सलाह के बाद उनके अंदर आत्मविश्वास आया और उन्होंने पहले आईपीएल और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट लिया। 
विज्ञापन


हर्षल पटेल विराट के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में चमके और अब फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में कमाल करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पर इस साल सभी की निगाहें होंगी और मेग ऑक्शन में मिली 10.75 करोड़ की कीमत को सही साबित करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2021 के बाद हर्षल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने शुरुआती तीन मैचों मे कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी मैचों में दो-दो विकेट लिए और इकोनॉमी भी काफी बेहतर थी। अभ हर्षल के सामने डुप्लेसिस की कप्तानी में कमाल करने की चुनौती है। हर्षल के अनुसार उनके करियर को इस स्तर तक पहुंचाने में विराट और रोहित का अहम योगदान है। कोई भी यह उम्मीद नहीं करता है कि एक ओवर में 37 रन खाने के बाद कोई गेंदबाज उसी सीजन में 32 विकेट निकाले। विराट के समर्थन की वजह से ही हर्षल का आत्मविश्वास वापस लौटा और उन्होंने शानदार वापसी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित की कप्तानी ने उन्हें लगातार बेहतर बनने का मौका दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हर्षल ने 19वें ओवर में सिर्फ आठ रन देकर रोमारियो शेफर्ड को आउट किया था, जो आउट होने से पहले तीन छक्के लगा चुके थे। उनके शानदार ओवर ने मैच भारत के पक्ष में पलट दिया। भारत ने यह मैच और सीरीज जीत कर कैरिबियाई टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। 


बेंगलुरु के इवेंट में हर्षल ने किया खुलासा
बेंगलुरू के इवेंट में हर्षल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा "रोहित और विराट के मामले में मैं बहुत किस्मत वाला रहा। इन दोनों ने मुझे खुलकर अपना स्वाभाविक खेल दिखाने का मौका दिया। दोनों ने मुझे कभी नहीं बताया कि मुझे क्या करना है और हमेशा यह छूट दी कि मैं बता सकूं कि क्या करना है, क्योंकि मुझे अपने खेल के बारे में पता है। तुम हमेशा सफल नहीं होगे, लेकिन हम हमेशा तुमहारा समर्थन करेंगे। मुझे यकीन है कि डुप्लेसिस भी मुझ पर यही विश्वास रखेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed