फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli accused of abusing MS Dhoni after his wicket Mahi fans trolled him on Social Media

IPL 2022: धोनी के आउट होने के बाद कोहली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, गुस्साए फैंस बोले- ये नहीं सुधरेगा

Thu, 05 May 2022 07:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 05 May 2022 07:27 PM IST
सार

धोनी के आउट होने के बाद विराट कोहली आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। इसके बाद धोनी के फैंस ने जमकर कोहली को ट्रोल किया। कई लोगों ने कहा कि विराट सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान नहीं करते हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli accused of abusing MS Dhoni after his wicket Mahi fans trolled him on Social Media
महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने पर विराट की प्रतिक्रिया - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने चेन्नई को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी पूरी तरह फ्लॉप रहे। उनकी टीम को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 39 रन की जरूरत थी, लेकिन धोनी 19वें ओवर में ही आउट हो गए और चेन्नई यह मैच हार गई। धोनी के आउट होने पर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली को जमकर ट्रोल किया गया। धोनी ने फैंस ने कहा कि विराट ने धोनी को गाली दी है और उन पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


जोश हेजलवुड की गेंद पर रजत पाटीदार ने कैच पकड़कर धोनी को पवेलियन भेजा। धोनी इस मैच में सिर्फ दो रन बना पाए। उनके आउट होने के बाद विराट ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और अपने होंठ भींचते हुए कुछ कहा। इसके बाद वो आलोचकों के निशाने पर आ गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोलर्स ने विराट पर साधा निशाना
विराट की आक्रामक प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए धोनी के कई फैंस ने कोहली को जमकर ट्रोल किया। कुछ फैंस ने कहा कि कोहली कभी भी अपने सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करना नहीं सीखेंगे। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि विराट ने धोनी को गाली दी है, जो कि गलत है। कुछ फैंस ने विराट की तुलना सांप से की तो कुछ ने कहा कि धोनी और कोहली का भाईचारा सिर्फ दिखावा है। विराट अभी भी अपने सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान नहीं करते हैं। 



एक फैंस ने कहा कि विराट भारतीय सेना के सदस्य धोनी को गाली दे रहे हैं। हमेशा से पता था कि वो एक देशद्रोही हैं। विराट के ही एक फैन ने लिखा कि धोनी का सम्मान न करना विराट की गलत आदत है। 



चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म
आरसीबी के खिलाफ हार के साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। अब कोई चमत्कार ही चेन्नई को प्लऑफ में पहुंचा सकता है। चेन्नई ने 10 में से तीन मैच जीते हैं, जबकि सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब अपने बाकी चार मैच जीतने पर भी चेन्नई के पास 14 अंक ही होंगे। वहीं, बैंगलोर की टीम 11 में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार है। हालांकि, आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद या राजस्थान का हारना जरूरी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed