फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli 100th Test Which century of Virat Kohli is most liked by Rohit Sharma Hitman himself revealed

Virat Kohli 100th Test: विराट कोहली का कौन सा शतक है रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा पसंद? हिटमैन ने खुद किया खुलासा

Thu, 03 Mar 2022 05:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Mar 2022 05:49 PM IST
सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट से पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। कोहली के करियर का यह 100वां टेस्ट मैच होगा। हिटमैन ने कहा कि इस प्रारूप में टीम को अच्छी स्थिति में लाने का श्रेय विराट को ही जाता है।

विज्ञापन
Virat Kohli 100th Test Which century of Virat Kohli is most liked by Rohit Sharma Hitman himself revealed
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट से पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। कोहली के करियर का यह 100वां टेस्ट मैच होगा। हिटमैन ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रारूप में टीम को अच्छी स्थिति में लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। रोहित का टेस्ट में कप्तान के तौर पर यह पहला मैच होगा। उन्होंने मैच से पूर्व इस बात का भी खुलासा किया कि कोहली का कौन सा शतक उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन


विराट ने अपने टेस्ट करियर में 27 शतक लगाए हैं। रोहित के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में 2013 के दौरे पर लगाया गया विराट का शतक सबसे शानदार था। भारतीय कप्तान ने कहा, "एक बल्लेबाज के रूप में मुझे 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (जोहानिसबर्ग में) उनका शतक याद है। जिस पिच पर हम खेले वह एक चुनौतीपूर्ण थी। हमारे सामने डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, वर्नोन फिलेंडर और जैक्स कैलिस जैसे गेंदबाज थे। उनका सामना करना आसान नहीं था।"
विज्ञापन


रोहित ने कहा, 'वह तेज उछाल वाला पिच था। हम सभी पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 90 से ज्यादा रन बनाए थे। मेरे लिए वह शतक उनका सर्वश्रेष्ठ है। फिर पर्थ 2018 में लगाया गया शतक भी है, लेकिन 2013 में दक्षिण अफ्रीका वाला पर्थ के शतक से बेहतर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जोहानिसबर्ग के उस शतक की बात करें भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वहां गए थे। कोहली ने उस मैच में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी की थी। टीम इंडिया के दोनों ओपनर 24 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद विराट ने मोर्चा संभालते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना किया था। उन्होंने डेल स्टेन, वर्नोन फिलैंडर, मोर्ने मोर्केल, जैक कालिस और इमरान ताहिर जैसे गेंदबाजों के सामने 181 गेंद पर 119 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। दूसरी पारी में 96 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में 153 रन बनाए थे। मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed