फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohali nominate for arjun award

बीसीसीआई का ईनाम, कोहली अर्जुन अवार्ड के लिए नामित

Tue, 30 Apr 2013 05:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 30 Apr 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
virat kohali nominate for arjun award

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज विराट कोहली को अर्जुन अवार्ड और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को बीसीसीआई ने ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम से राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों के संन्यास के बाद प्रतिभाशाली बल्लेबाज विराट को टीम इंडिया के भावी दिग्गज खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने इस वर्ष अर्जुन अवार्ड के लिए केवल विराट को नामित किया है। इसके अलावा पूर्व कप्तान गावस्कर को क्रिकेट बोर्ड ने मेजर ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन, राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है।

बीसीसीआई की ओर से अर्जुन अवार्ड के लिए केवल विराट का नामांकन इस युवा बल्लेबाज के बेहतरीन प्रदर्शन को भी दिखाता है।

पिछले साल आईसीसी वनडे क्रिकेटर आफ द ईयर का पुरस्कार पाने वाले विराट ने गत वर्ष जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में शतक लगाया था।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी विराट ने बल्ले से खूब कमाल दिखाया था जिसके बाद उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया था।

साल 2011-12 में विराट के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

इसके अलावा खेल रत्न के लिए लंदन पैरालंपिक खेलों के रजत पदक विजेता एचएन गिरिशा और भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर संदीप सिंह को नामित किया गया है।

गिरिशा को इससे पहले पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में वह खेल रत्न के लिए भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed