फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat gives credit to players after defeating west indies and become successful captain

विराट बने सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान, जीत के लिए इन खिलाड़ियों को दिया श्रेय

Tue, 03 Sep 2019 09:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Sep 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Virat gives credit to players after defeating west indies and become successful captain
विराट-बुमराह - फोटो : social media

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में 257 रन की जीत के बाद स्वीकार किया कि कुछ सत्र में भारतीय टीम दबाव में थी लेकिन अच्छा क्रिकेट खेलकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।

विज्ञापन


भारत के 468 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 210 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन जबकि इशांत शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सत्र में टीम मुश्किल में थी

Virat gives credit to players after defeating west indies and become successful captain
टीम इंडिया - फोटो : social media

कोहली ने श्रृंखला में 2-0 से क्लीनस्वीप करने के बाद कहा, ‘‘एक बार फिर आसान जीत। हमने अच्छा क्रिकेट खेला और उस तरह के नतीजे हासिल किए जो एक टीम के रूप में महत्वपूर्ण हैं। कुछ सत्र में हम दबाव में थे। बल्लेबाजी करते हुए कुछ समय मुश्किल स्थिति में थे लेकिन लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया।’’ 

हनुमा, इशांत और रहाणे की तारीफ

Virat gives credit to players after defeating west indies and become successful captain
हनुमा-इशांत - फोटो : social media

उन्होंने कहा, ‘‘हनुमा ने शानदार बल्लेबाजी की, अजिंक्य दूसरी पारी में अच्छा खेला, मयंक पहली पारी में अच्छा खेला, इशांत का अर्धशतक- यह जज्बे से भरी पारी थी। सतह को देखते हुए विहारी की पारी विश्व स्तरीय थी।’’ 

पहली पारी में 111 और दूसरी पारी में नाबाद 53 रन बनाने वाले हनुमा विहारी की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, ‘‘वह आत्मविश्वास से भरा नजर आता है और जब वह बल्लेबाजी कर रहा होता है तो ड्रेसिंग रूप में धैर्य दिखता है। वह हमेशा अपने खेल और गलतियों में सुधार के लिए तैयार रहता है।’’ 

कप्तान सिर्फ आपके नाम के आगे ‘सी’ अक्षर है

Virat gives credit to players after defeating west indies and become successful captain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनने पर कोहली ने कहा, ‘‘सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनना हमारी टीम के कारण है। हमारे गेंदबाज शानदार हैं। शमी बेहतरीन है, इशांत जज्बे के साथ गेंदबाजी करता है, जडेजा लंबे स्पैल फेंक रहा है। कप्तान सिर्फ आपके नाम के आगे ‘सी’ अक्षर है। यह सामूहिक प्रयास है।’’ 

कैरेबियाई गेंदबाजों की तारीफ

Virat gives credit to players after defeating west indies and become successful captain
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली ने साथ ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज की टीम समझ जाएगी कि उन्हें किन विभागों में सुधार की जरूरत है। गेंदबाजी के नजरिए से वेस्टइंडीज शानदार है। केमार रोच और जेसन होल्डर उनके शानदार गेंदबाज रहे। अगर वे पर्याप्त रन बनाने में सफल रहे तो टेस्ट क्रिेकेट में काफी खतरनाक प्रतिद्वंद्वी होंगे।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed