फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Viral Video MS Dhoni takes Virat Kohli name in dressing room speech after Chennai victory vs Mumbai Indians

Viral Video: चेन्नई की जीत के बाद धोनी को याद आए कोहली, ड्रेसिंग रूम में स्पीच के दौरान लिया विराट का नाम

Mon, 08 May 2023 04:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 08 May 2023 04:38 PM IST
सार

छह मई को चेन्नई ने अपने होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई को छह विकेट से हराया था। उसकी सीजन में यह छठी जीत थी। चेन्नई ने लगातार दूसरी बार मुंबई को हराया था। वहीं, 13 साल बाद अपने होमग्राउंड पर उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली थी।

विज्ञापन
Viral Video MS Dhoni takes Virat Kohli name in dressing room speech after Chennai victory vs Mumbai Indians
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के मौजूदा सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया। उसने 11 में से छह मुकाबले अपने नाम किए हैं। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। चेन्नई के 13 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज है। चेन्नई ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। उस मैच के कप्तान धोनी ने ड्रेसिंग रूम में स्पीच दी। इस दौरान माही ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें धोनी ने अपने खिलाड़ियों के सामने कोहली का उदाहरण दिया। शनिवार (छह मई) को चेन्नई ने अपने होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई को छह विकेट से हराया था। उसकी सीजन में यह छठी जीत थी। चेन्नई ने लगातार दूसरी बार मुंबई को हराया था। वहीं, 13 साल बाद अपने होमग्राउंड पर उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली थी।
विज्ञापन

Viral Video MS Dhoni takes Virat Kohli name in dressing room speech after Chennai victory vs Mumbai Indians
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने क्या कहा?
चेन्नई की जीत के बाद युवा तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया। इसमें धोनी स्पीच देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने साथियों को विराट की बल्लेबाजी के बारे में बताया। धोनी ने कहा, ''विराट पहली गेंद ऐसे नहीं खेलता है...।'' सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच में क्या हुआ?
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में 140 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए निहाल वधेरा ने 64 रन बनाए। वहीं, चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 44 और ऋतुराज ने 30 रन बनाए। गेंद के साथ चेन्नई के मथीशा पथिराना ने कमाल किया और तीन विकेट लिए। वहीं, तुषार देशपांडे और दीपक चाहर को दो-दो विकेट मिले। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट झटके। ट्रिस्टन स्टब्स और आकाश मधवाल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed