फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vinod kambli tries touching feet of sachin tendulkar and then they hugged each other

विनोद कांबली ने छुए पैर, 'क्रिकेट के भगवान' ने उठाकर लगा लिया गले

Thu, 22 Mar 2018 03:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
vinod kambli tries touching feet of sachin tendulkar and then they hugged each other
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली के बीच दूरियां खत्म हो चुकी हैं। मुंबई टी20 लीग में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


दरअसल, लीग के फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कांबली ने तेंदुलकर के पैर छुने की कोशिश की, मास्टर ब्लास्टर ने जोर से ठहाका लगाते हुए कांबली को उठाया और गले लगा लिया। इस दृश्य का फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
विज्ञापन


विनोद कांबली लीग में शिवाजी पार्क लायंस टीम के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जब कांबली रनर्स अप टीम का अपना मेडल लेने मंच पर पहुंचे तो सुनील गावस्कर ने वह मेडल जान बूझकर सचिन के हाथो से कांबली को पहनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही सचिन ने वह मेडल कांबली को पहनाया, तो उन्होने झुककर सचिन के पैर छू लिए। सचिन ने मुस्कुराते हुए अपने दोस्त को उठाकर गले लगा लिया।

हाल ही में सचिन और कांबली की मुलाकात मुंबई क्रिकेट के 500वें मैच के मौके पर हुई थी। जिसके बाद सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांबली के साथ एक फोटो शेयर की थी।


यही नहीं, बीते जनवरी तेंदुलकर ने कांबली को बर्थ-डे की शुभकामनाएं भी दी थीं। तेंदुलकर ने पुराना फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तुम जियो हजारो साल, साल के दिन हो हजार। जन्मदिन की शुभकामनाएं कांबली।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed