फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vinod kambli realise his mistake by touching sachin tendulkar feet

सचिन तेंदुलकर के पैर छूकर विनोद कांबली ने सुधारी गलती, 9 साल बाद ऐसे हुई 'हैप्पी एंडिंग'

Sat, 24 Mar 2018 08:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
vinod kambli realise his mistake by touching sachin tendulkar feet
sachin tendulkar and vinod kambli

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के आपसी विवाद किसी से छिपे नहीं है। आखिरकार कई साल बीत जाने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच सब कुछ सही होता नजर आ रहा है। दरअसल एक टी20 लीग की प्रेजेंटेशन में हर कोई हैरान रह गया जब, दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने साथी खिलाड़ी और बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के पैर छुए। सचिन इस लीग में बतौर अतिथि आए हुए थे। इस मौके पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी मौजूद थे।

विज्ञापन


इस लीग में विनोद कांबली की टीम शिवाजी पार्क लॉयन्स फाइनल में मुंबई नॉर्थ ईस्ट के हाथों 3 रन से हार गई थी। इसके बाद मंच पर उपविजेता टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बुलाया गया था। तभी मंच पर आते ही कांबली ने तेंदुलकर के पैर छू लिए, हालांकि उन्हें झुकता देख खुद सचिन तेंदुलकर ने उन्हें ऐसा करने से रोका और हंसकर गले लगा लिया। इससे साफ होता है कि दोनों के बीच चल रहा आपसी विवाद अब थम गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों के बीच आपसी रिश्तों को लेकर कांबली कई बार बयान दे चुके हैं। कांबली ने एक बार बताया भी था कि सचिन उनके एक एसएमएस तक का जवाब नहीं देते हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद फेयरवेल पार्टी में भी कांबली को आमंत्रित नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

vinod kambli realise his mistake by touching sachin tendulkar feet
sachin tendulkar and vinod kambli

दरअसल यह पूरा बखेड़ा साल 2009 में आए एक रियलिटी शो 'सच का सामना' से शुरू हुआ था। इस शो में कांबली ने कहा था कि सचिन तेंदुलकर उनके बचपन के दोस्त हैं, लेकिन क्रिकेट में जब कांबली का बुरा दौर चल रहा था, उस समय सचिन ने कभी उनकी मदद नहीं की। सचिन उन दिनों बुलंदियों पर थे और उन्हें कामयाबी से इतना लगाव हो गया कि वह अपने बचपन के दोस्त तक को भूल गए।

इस शो में जाने के लिए विनोद कांबली को दस लाख रुपये भी मिले थे। बता दें कि कांबली और सचिन ने स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है। उन दिनों दोनों एक साथ स्कूल की टीम से क्रिकेट खेलते थे। हालांकि कामयाबी की दौड़ में सचिन तेंदुलकर विनोद कांबली से काफी आगे निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed