{"_id":"6304d2415173fd2d873d4e70","slug":"vinod-kambli-got-a-new-job-offer-know-what-will-be-the-work-and-how-much-will-be-the-salary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vinod Kambli: मुफलिसी में जी रहे विनोद कांबली को मिला नई नौकरी का ऑफर, जानें क्या होगा काम और कितनी होगी सैलरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vinod Kambli: मुफलिसी में जी रहे विनोद कांबली को मिला नई नौकरी का ऑफर, जानें क्या होगा काम और कितनी होगी सैलरी
Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
सार
कांबली बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन के जरिए अपना गुजारा कर रहे हैं। कांबली ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से काम भी मांगा है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें कोई न कोई काम मिल जाएगा।
विज्ञापन
विनोद कांबली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों मुफलिसी में जी रहे हैं। वह काम की तलाश में हैं। आर्थिक तंगी की बात उन्होंने खुद ही बताई। इसके बाद उन्हें एक नौकरी का ऑफर मिला है। महाराष्ट्र के एक व्यवसायी संदीप थोराट ने अपनी कंपनी से जुड़ने के लिए कहा है। थोराट की कंपनी सह्याद्री उद्योग समूह के फाइनेंस डिपार्टमेंट में उन्हें काम करना होगा।
कंपनी ने सैलरी के रूप में कांबली को एक लाख रुपये प्रति महीने देने की बात कही है। भारत के पूर्व बल्लेबाज ने इस ऑफर का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। वह बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन के जरिए अपना गुजारा कर रहे हैं। कांबली ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से काम भी मांगा है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें कोई न कोई काम मिल जाएगा।

कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर नहीं हुआ लंबा
कांबली को एक समय पर सचिन से ज्यादा प्रतिभाशाली बल्लेबाज माना जाता था। घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े भी शानदार हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका करियर लंबा नहीं खिंच पाया और अब वो अपना गुजारा करने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।
बीसीसीआई से मिलते हैं 30 हजार रुपये
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विनोद कांबली को बीसीसीआई से हर महीने 30 हजार रुपये पेंशन मिलती है और इसी के जरिए उनका जीवन चल रहा है, लेकिन मुंबई जैसे शहर में इतने पैसों पर गुजारा करना आसान नहीं हैं। इसी वजह से कांबली काम मांग रहे हैं। 2022 के आए डेटा के अनुसार कांबली की सालाना आय सिर्फ चार लाख रुपये रह गई है। हालांकि, कांबली के पास मुंबई में खुद का घर है, लेकिन बाकी खर्चों के लिए भी हर महीने 30 हजार रुपये में गुजारा करना मुश्किल है।

कोरोना के बाद खराब हुई हालत
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद भी कांबली के पास काफी काम था। कमेंट्री, विज्ञापन और एक्टिंग के जरिए भी कांबली ने पैसे कमाए। कई बार उन्हें क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में भी बुलाया जाता था और इसके जरिए भी उनकी आय होती थी, लेकिन कोरोना के आने के बाद से कांबली को काम मिलना बंद हो गया और अब वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि वो अब सचिन से मदद की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, क्योंकि सचिन पहले ही उनकी काफी मदद कर चुके हैं। कांबली ने बताया है कि उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से काम मांगा है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही काम मिल जाएगा।
कैसा रहा कांबली का करियर
विनोद कांबली ने भारत के लिए कुल 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 3,561 रन बनाए। इसमें कुल छह शतक शामिल हैं। उन्होंने चार शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे क्रिकेट में लगाए थे। 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले कांबली का करियर सिर्फ नौ साल में खत्म हो गया। उन्होंने 2000 में अपना आखिरी मैच खेला था, जबकि उनके साथी सचिन 24 साल तक देश के लिए खेले और कई रिकॉर्ड बनाए।