फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Uttar Pradesh beats Himachal, Rajasthan wins with Hooda's half-century

Vijay Hazare Trophy: उत्तर प्रदेश ने हिमाचल को हराया, हुड्डा के अर्धशतक से जीता राजस्थान

Sat, 25 Nov 2023 11:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 11:21 PM IST
सार

तेज गेंदबाज दीपक चाहर (6/41) की शानदार गेंदबाजी के बाद दीपक हुड्डा की 76 रन की पारी से राजस्थान ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मैच में शनिवार को यहां गुजरात को पांच विकेट से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Uttar Pradesh beats Himachal, Rajasthan wins with Hooda's half-century
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाजों कार्तिक त्यागी (46 रन पर तीन विकेट) और स्वास्तिक के शतक की मदद से उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मैच में शनिवार को यहां हिमाचल प्रदेश को 13 ओवर बाकी रहते सात विकेट से शिकस्त दी। कार्तिक और भुवनेश्वर के आगे हिमाचल की टीम 50 ओवर में 276 रन पर सिमट गई। भुवनेश्वर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर एक विकेट लिया। उत्तर प्रदेश ने स्वास्तिक (117), प्रियम गर्ग (74) और नितीश राणा (नाबाद 42) की बेहतरीन बल्लेबाजी से महज 37 ओवर में तीन विकेट पर 277 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


चाहर के छह विकेट और हुड्डा के अर्धशतक से जीता राजस्थान
तेज गेंदबाज दीपक चाहर (6/41) की शानदार गेंदबाजी के बाद दीपक हुड्डा की 76 रन की पारी से राजस्थान ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मैच में शनिवार को यहां गुजरात को पांच विकेट से शिकस्त दी। लक्ष्य का पीछा करते समय राजस्थान 18 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में था, लेकिन हुड्डा ने 79 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के जड़कर टीम की जीत पक्की की। राजस्थान ने 28 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन


दिल्ली ने मिजोरम को आठ विकेट से हराया, सुयश को चार विकेट
दिल्ली की टीम को शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॅाफी के ग्रुप-सी के मुकाबले में मिजोरम को आठ विकेट से हराने में परेशानी नहीं हुई। लेग स्पिनर सुयश शर्मा के चार विकेट से टीम ने मिजोरम की पारी को 128 रन पर समाप्त करने के बाद महज 17 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए हिम्मत सिंह ने 43 गेंद में 52 जबकि आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 45 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा ने बिहार को 10 विकेट से रौंदा
हरियाणा ने शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॅाफी के ग्रुप-सी के मुकाबले में बिहार को 10 विकेट से रौंद दिया। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (49 रन पर चार विकेट) और एसपी कुमार (25 रन पर तीन विकेट) के सामने बिहार के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। बिहार की टीम 30.4 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद हरियाणा के सलामी बल्लेबाजों युवराज सिंह (57 गेंद में नाबाद 50) और अंकित कुमार (61 गेंद में नाबाद 60) ने 20 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।


चाहर के छह विकेट और हुड्डा के अर्धशतक से जीता राजस्थान
तेज गेंदबाज दीपक चाहर (6/41) की शानदार गेंदबाजी के बाद दीपक हुड्डा की 76 रन की पारी से राजस्थान ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मैच में शनिवार को यहां गुजरात को पांच विकेट से शिकस्त दी। लक्ष्य का पीछा करते समय राजस्थान 18 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में था, लेकिन हुड्डा ने 79 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के जड़कर टीम की जीत पक्की की। राजस्थान ने 28 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed