{"_id":"61c5c2e87057cc4a71058665","slug":"vijay-hazare-trophy-tamil-nadu-beats-saurastra-in-semifinal-will-face-himachal-in-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: तमिलनाडु ने रोमांचक मैच में सौराष्ट्र को हराया, फाइनल में हिमाचल प्रदेश से होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: तमिलनाडु ने रोमांचक मैच में सौराष्ट्र को हराया, फाइनल में हिमाचल प्रदेश से होगा सामना
Fri, 24 Dec 2021 06:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:24 PM IST
सार
तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ेंगी। तमिलनाडु ने सेमीफाइनल में सौराष्ट्र और हिमाचल ने सेना को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
तमिलनाडु की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मैच तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु ने सौराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश ने सेना को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। हिमाचल ने 77 रनों से सेना को पराजित किया, जबकि तमिलनाडु ने रोमांचक मैच में दो विकेट से सौराष्ट्र को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार के दिन जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
हिमाचल के लिए ऋषि धवन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 84 रन बनाए और प्रशांत चोपड़ा ने 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाजों के छुटपुट योगदान की बदौलत हिमाचल ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 281 रन बनाए। सेना के लिए राजबहादुर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। इसके जवाब में सेना की टीम 46.1 ओवर में 204 रन पर ही सिमट गई। कप्तान रजत पालीवाल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। वहीं हिमाचल के लिए ऋषि धवन ने चार, सिद्धार्थ शर्मा और आकाश वसिष्ट ने दो-दो विकेट लिए।
जैक्सन के शतक पर भारी पड़ी अपराजित की पारी
तमिलनाडु और सौराष्ट्र के मैच में सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 310 रन बनाए। विकेट कीपर शेल्डन जैक्सन ने सबसे ज्यादा 134 रन बनाए। वहीं विश्वराज जडेजा ने 52 और वसदवा ने 57 रन की पारी खेली। तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर ने चार और सिलांब्रासन ने तीन विकेट लिए। तमिलनाडु ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया और रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
तमिलनाडु के लिए सलामी बल्लेबाज बाबा अपराजित ने 122, बाबा इंद्रजीत ने 50 और वाशिंगटन सुंदर ने 70 रन की बेहतरीन पारी खेली। सौराष्ट्र के चेतन साकरिया ने पांच विकेट अपने नाम किए, लेकिन मैच नहीं जिता सके। उनके अलावा युवराज ने दो और कप्तान जयदेव उनादकट ने एक विकेट अपने नाम किया।

Tamil Nadu Won by 2 Wicket(s) (Qualified) #TNvSAU #VijayHazareTrophy #SF2 Scorecard:https://t.co/Rk7IhrWwsV
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 24, 2021