फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Karun Nair century helped Vidarbha reach the semi-finals Haryana defeated Gujarat

VHT: करुण नायर की शतकीय पारी से विदर्भ सेमीफाइनल में, गुजरात को हराकर हरियाणा भी अंतिम चार में पहुंचा

Sun, 12 Jan 2025 07:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Jan 2025 07:35 PM IST
सार

बुधवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में हरियाणा का सामना कर्नाटक से होगा जबकि गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ की टीम महाराष्ट्र से भिड़ेंगी।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Karun Nair century helped Vidarbha reach the semi-finals Haryana defeated Gujarat
करुण नायर - फोटो : Instagram

विस्तार

शानदार लय में चल रहे करुण नायर की नाबाद शतकीय पारी से विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, अंतिम आठ के एक अन्य मैच में हरियाणा ने गुजरात पर दो विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। बुधवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में हरियाणा का सामना कर्नाटक से होगा जबकि गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ की टीम महाराष्ट्र से भिड़ेंगी।
विज्ञापन

नायर ने 82 गेंद में 13 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन की पारी के साथ पिछले पांच मैचों में अपना चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए टीम के एक अन्य शतकवीर ध्रुव शोरे (नाबाद 122 रन) के साथ 200 रन की अटूट साझेदारी की जिससे  विदर्भ ने 43.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत के लिए मिले 292 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरे ने 131 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाये। शोरे ने यश राठौड़ (39) के साथ पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। नायर ने क्रीज पर आते ही आत्मविश्वास से भरे शॉट खेलकर राजस्थान के गेंदबाजों को परेशान किया। 33 साल के नायर मौजूदा सत्र के आठ मैचों 664 रन बना चुके हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए है।
विज्ञापन

इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। कार्तिक शर्मा (61 गेंद में 62 रन), शुभम गढ़वाल (59 गेंद में 59) ने अर्धशतकीय पारियां खेली जबकि कप्तान दीपक हुड्डा ने 49 गेंद में 45 और कप्तान महिपाल लोमरोर ने 45 गेंद में 32 रन का योगदान दिया। पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने वाले दीपक चाहर ने 14 गेंद में 31 रन बनाकर टीम को आठ विकेट पर 291 रन तक पहुंचाया।

यश ठाकुर ने 39 रन देकर चार विकेट लिये जिससे राजस्थान की टीम 300 रन के आंकड़े को छूने में नाकाम रही। हरियाणा को गुजरात के खिलाफ जीत के लिए मिले 197 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। रवि बिश्नोई (46 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने 196 रन पर आउट हुई गुजरात की टीम को मैच में बनाये रखा।

इससे पहले अनुज ठुकराल (39 रन पर तीन विकेट) और निशांत सिंधू (40 रन पर तीन विकेट) और अंशुल कंबोज (36 रन पर दो विकेट) ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाते हुए गुजरात के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा। गुजरात के लिए हेमांग पटेल ने सबसे ज्यादा 54 रन का योगदान दिया। उन्होंने 62 गेंद की पारी में दो चौके और पांच छक्के जड़े।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमांशु राणा ने 89 गेंद में 66 रन की पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। टीम 35वें से 43वें ओवर के बीच 20 रन के अंदर चार विकेट गंवा कर मुश्किल में थी लेकिन कंबोज (नाबाद सात) ने 44वें ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। 

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की करने वाले अक्षर पटेल हालांकि इस मैच में गुजरात के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सके। गुजरात के कप्तान ने सिर्फ तीन रन बनाये जबकि अपने 10 ओवर में 41 रन खर्च कर एक भी सफलता हासिल करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed