फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy Dinesh Kartik shines In Tamil Nadu Win matches results

विजय हजारे ट्रॉफीः दिनेश कार्तिक ने 62 गेंदों में ठोके ताबड़तोड़ रन, जानें आज के सभी मैच के नतीजे

Tue, 01 Oct 2019 08:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 01 Oct 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Dinesh Kartik shines In Tamil Nadu Win matches results
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान दिनेश कार्तिक की 62 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से खेली गई 97 रन की शानदार पारी से तमिलनाडु ने मंगलवार को यहां बंगाल को 74 रन से हराया। जो विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी में उसकी लगातार चौथी जीत है।

विज्ञापन


तमिलनाडु पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 37 ओवर में पांच विकेट पर 123 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था लेकिन बाद में कार्तिक और शाहरुख खान (नाबाद 69) के बीच शतकीय साझेदारी से वह सात विकेट पर 286 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में बंगाल 45.3 ओवर में 212 रन पर आउट हो गया। उसकी तरफ से केवल शाहबाज अहमद (107) ही संघर्ष कर पाए। बंगाल का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 21 रन था।

विज्ञापन

गुजरात बनाम राजस्थान

एक अन्य मैच में गुजरात ने राजस्थान पर सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.1 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के लिए रुश कलारिया और ए नागवसवला ने 3-3 विकेट लिए। गुजरात ने 25.3 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाकर जीत दर्ज की। सेना ने एक अन्य मैच में रेलवे को पांच विकेट से हराया।

रेलवे ने अरिंदम घोष (79) के अर्धशतक के मदद से 6 विकेट पर 251 रन बनाए। सेना ने नकुल वर्मा के 108 रन और रजत पालीवाल के 56 रन की बदौलत 48.5 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मुंबई बनाम सौराष्ट्र

कप्तान श्रेयस अय्यर (73) और सूर्यकुमार यादव (85*) की अर्द्धशतकीय पारियों से मौजूदा चैंपियन मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप ए मुकाबले में सौराष्ट्र को पांच विकेट से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले सौराष्ट्र को नौ विकेट पर 245 रन पर रोक दिया और उसके बाद लक्ष्य को 48 ओवर में पांच विकेट पर 248 रन बनाकर हासिल कर लिया। शुभम रंजने ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। इससे पहले सौराष्ट्र के अधिकतर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। अर्पित वासवदा ने 59, चिराग जानी ने नाबाद 40 और समर्थ व्यास ने 39 रन का योगदान दिया। मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर और शम्स मुलानी ने तीन-तीन विकेट लिए।

रायडू ने जड़ा अर्द्धशतक : भारतीय टीम से बाहर चल रहे और संन्यास से वापसी करने वाले अंबाति रायडू (87*) की कप्तानी पारी से हैदराबाद ने कर्नाटक को 21 रन से हराया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए हुए नौ विकेट पर 198 रन बनाए और फिर कर्नाटक को 45.2 ओवर में 177 रन पर समेट दिया। कर्नाटक के लिए देवदत्त पड्डिकल ने 60 और मनीष पांडेय ने 48 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से स्पिनर बी संदीप ने चार विकेट झटके।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की पहली जीत
 बाएं हाथ के स्पिनर गुरिंदर सिंह (3/19) की उम्दा गेंदबाजी से चंडीगढ़ ने प्लेट ग्रुप में बारिश से बाधित मैच में सिक्किम को दो गेंद शेष रहते चार विकेट से हराया। चंडीगढ़ की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है। बारिश के कारण मैच 21 ओवर का कर दिया गया।

पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे चंडीगढ़ ने पहले सिक्किम को चार विकेट पर 111 रन पर रोक दिया और उसके बाद 20.4 ओवर में छह विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। चंडीगढ़ को आखिरी ओवर में छह रन चाहिए थे। गुरिंदर ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। ग्रुप के नगालैंड व मेघालय और उत्तराखंड व मणिपुर के मैच बारिश से रद्द कर दिए गए।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मैच रद्द : उधर वडोदरा में ग्रुप बी के तीनों मैच बारिश के चलते बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिए गए। इनमें दिल्ली बनाम विदर्भ, उत्तर प्रदेश बनाम महाराष्ट्र और बड़ौदा बनाम ओडिशा के थे। दिल्ली और यूपी का लगातार दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed