फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy Dinesh Karthik creates history by scoring a century in the final and claim for IPL 2022 auction

Vijay Hazare Trophy: दिनेश कार्तिक ने रचा इतिहास, फाइनल में शतक लगाकर आईपीएल नीलामी के लिए ठोका दावा

Sun, 26 Dec 2021 03:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 26 Dec 2021 03:19 PM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 116 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और सात छक्के लगाए।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Dinesh Karthik creates history by scoring a century in the final and claim for IPL 2022 auction
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 116 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और सात छक्के लगाए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपना दावा ठोक दिया है। उन्होंने सभी फ्रैंचाइजियों को यह संदेश दे दिया है कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।
विज्ञापन


कार्तिक ने फाइनल में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वे विजय हजारे ट्रॉफी के दो फाइनल में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कार्तिक ने इससे पहले बंगाल के खिलाफ 2017 में 112 रन की पारी खेली थी। तब तमिलनाडु की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन




2018 में कोलकाता की टीम में शामिल हुए थे कार्तिक
कार्तिक को 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। उनके लिए टीम ने नीलामी में 7.40 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कार्तिक को गौतम गंभीर के जाने के बाद टीम का कप्तान बनाया गया। कार्तिक की कप्तानी में टीम 2018 में प्लेऑफ में पहुंची थी। उसके बाद 2019 में पांचवें पायदान पर रही थी। 2020 सीजन के बीच में उनकी जगह इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन को कमान सौंपी गई थी।

कार्तिक का कोलकाता के लिए प्रदर्शन
सीजन मैच रन औसत
2021 17 223 22.30
2020 14 169 14.08
2019 14 253 31.62
2018 16 498 49.80

आईपीएल में 7 टीम से खेल चुके हैं कार्तिक
आईपीएल के 14 सीजन में कार्तिक अब तक सात टीमों के लिए खेल चुके हैं। 2008 में पहली बार उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने चुना था। इसके बाद 2011 में कार्तिक किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) में गए। वहां एक सीजन खेलने के बाद 2012 और 2013 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में फिर से कार्तिक दिल्ली की टीम में शामिल हुए। 2015 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने अपनी टीम में शामिल किया। कार्तिक इसके बाद 2016 और 2017 में गुजरात लायंस के सदस्य थे। फिर 2018 में उन्हें कोलकाता ने अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed