फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2021: Saurashtra defeated Vidarbha Cricket team by 7 wickets to reach semifinals

Vijay Hazare Trophy 2021: सौराष्ट ने विदर्भ को सात विकेट से हराया, प्रेरक ने बनाए 77 रन, सेमीफाइनल में तमिलनाडु से होगी भिड़ंत

Wed, 22 Dec 2021 05:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 22 Dec 2021 05:27 PM IST
सार

सौराष्ट्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच तीसरा क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया। जयदेव उनादकट की अगुवाई में सौराष्ट्र की टीम ने एकतरफा मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Saurashtra defeated Vidarbha Cricket team by 7 wickets to reach semifinals
विजय हजारे ट्रॉफी - फोटो : twitter@BCCIDomestic

विस्तार

सौराष्ट्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच तीसरा क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया। जयदेव उनादकट की अगुवाई में सौराष्ट्र की टीम ने एकतरफा मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। 

विज्ञापन


सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर विदर्भ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद विदर्भ की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 9 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद अक्षय वाडकर और फैज फजल ने मिलकर एक साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारने की कोशिश की, लेकिन वह भी अधिक काम नहीं आई। देखते-देखते विदर्भ ने 86 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि विदर्भ की पूरी टीम 100 रन के अंदर ही ढेर हो जाएगी लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अपूर्व वानखेड़े ने 69 गेंदों में 72 रन की पारी खेलकर   सौराष्ट्र के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा। सौराष्ट्र की तरफ से सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए लेकिन कप्तान उनादकट, चिराग जानी, युवराज चूडास्मा और धर्मेंद्रसिंह जडेजा को दो-दो सफलताएं मिलीं। 
विज्ञापन




विदर्भ के 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत भी ख़राब रही और उसने 13 रन के स्कोर पर दो और 35 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद प्रेरक मांकड़ (77*)  और अर्पित वसावड़ा (41*) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 116 रनों की अटूट साझेदारी की और टीम को 30वें ओवर में ही जीत दिला दी। 

सौराष्ट्र को अब शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु से टक्कर मिलेगी और यहां जीतने वाली टीम सीधा फाइनल खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed