फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शॉ-शो: पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा चौथा शतक, खड़ा किया रनों का पहाड़, तोड़े कई रिकॉर्ड

Thu, 11 Mar 2021 01:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Mar 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw becomes the highest run-scorer in a single edition, breaks several records
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक बार फिर से शतकीय पारी खेली है। कर्नाटक के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई की अगुवाई करते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार 150 से अधिक का स्कोर किया। दाएं हाथ के 21 वर्षीय बल्लेबाज ने कर्नाटक के खिलाफ तूफानी पारी खेली और इस दौरान एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 

Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw becomes the highest run-scorer in a single edition, breaks several records
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

पृथ्वी ने गुरुवार को मुंबई की तरफ से पारी का आगाज किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 122 गेंदों में 165 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और सात छक्के भी लगाए। पृथ्वी ने महज 79 गेंदों में इस टूर्नामेंट का अपना चौथा शतक पूरा किया। 

Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw becomes the highest run-scorer in a single edition, breaks several records
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में अब तक सात पारियों में 754 रन बना चुके हैं। वह अब विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मयंक अग्रवाल को पछाड़ दिया है। मयंक ने 2018 में 723 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw becomes the highest run-scorer in a single edition, breaks several records
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में पृथ्वी शॉ तीसरी बार मुंबई की कप्तान कर रहे हैं। उन्होंने बतौर कप्तान अब तक एक दोहरा शतक (227) और दो शतक (185, 165) लगाए हैं। वह अब विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया है। गंभीर ने इससे पहले 2018-19 में दो शतक लगाए थे। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw becomes the highest run-scorer in a single edition, breaks several records
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

बात करें शॉ के विजय हजारे टॉफी 2021 में प्रदर्शन की तो उन्होंने सात पारियों में 200 से अधिक की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 754 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल चार शतक लगाए हैं। इसमें उन्होंने 105*, 227*, 185* और 165 की पारियां खेली हैं, जिनमें वे तीन बार नाबाद रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed