फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2019-20 karnatak defeated jharkhand by 123 runs roundup

विजय हजारे ट्रॉफीः मनीष पांडे की कप्तानी पारी, ये रहा दूसरे दिन का पूरा राउंड अप

Fri, 27 Sep 2019 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 Sep 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2019-20 karnatak defeated jharkhand by 123 runs roundup
मनीष पांडे - फोटो : social media

कप्तान मनीष पांडेय (52), पवन देशपांडे (70) और देवदत्त पड्डिकल (58) की पारियों और स्पिनर कृष्णाप्पा गौतम (5/43) के कमाल से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी के इलीट ग्रुप ए के मुकाबले में झारखंड की टीम को 123 रन से हरा दिया। निमंत्रण पाकर पहले बल्लेबाजी को उतरी मेजबान टीम ने 9 विकेट पर 285 रन का स्कोर बनाया। राहुल शुक्ला और आनंद सिंह ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में झारखंड की टीम 37.5 ओवरों में 162 रन पर ढेर हो गई। सौरव तिवारी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए जबकि कप्तान इशान किशन 11 रन ही बना सके। 

विज्ञापन


सौराष्ट्र ने केरल को हराया 
केरल ने ओपनर मनोहरन (47) की मदद से 34-34 ओवरों के मुकाबले में नौ विकेट पर 186 रन बनाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और कमलेश मकवाना ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में अर्पित वसावडा की नाबाद 92 रन की पारी से सौराष्ट्र ने 33.4 ओवरों में सात विकेट पर 187 रन बना लिए। 
विज्ञापन


 आंध्र की सात विकेट से जीत 
मेजबान आंध्र प्रदेश की टीम ने गोवा को चार गेंद शेष रहते चार विकेट से पराजित कर दिया। वर्षा प्रभावित मैच में गोवा ने निर्धारित 21 ओवरों में नौ विकेट पर 107 रन बनाए थे। आंध्र ने 20.2 ओवरों में तीन विकेट पर 112 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। डी बी प्रशांत 46 और करण शिंदे 33 पर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी, हरियाणा और पंजाब के मैच धुले 
वडोदरा में इलीट ग्रुप बी के तीन मुकाबले बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गए। इसमें उत्तर प्रदेश का मैच महाराष्ट्र, हरियाणा का मुकाबला ओडिशा और पंजाब का मैच विदर्भ से होना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed