VIDEO: टीम इंडिया के साथ पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो, प्रधानमंत्री बोले- आपने धैर्य और आत्मविश्वास दिखाया
अब प्रधानमंत्री मोदी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है।
विस्तार
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacted with the Indian Cricket team at 7, Lok Kalyan Marg yesterday
विज्ञापन
(Source: PMO) pic.twitter.com/WdQN7rIqZl — ANI (@ANI) July 5, 2024
पीएम मोदी ने क्या कहा?
द्रविड़ ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने युजवेंद्र चहल पर चुटकी ली
पीएम मोदी ने रोहित से पूछा यह सवाल
इस पर रोहित ने कहा- जहां पर टीम इंडिया को विक्ट्री मिली, उसका मुझे एक पल हमेशा याद रखना था, उस मिट्टी को चखना था। उस पिच पर खेलकर हम जीते। सबने इस पल का काफी इंतजार किया। कई बार हम विश्व कप के करीब पहुंचे, लेकिन जीत नहीं पाए। हालांकि, इस बार सब लोगों की मेहनत की वजह हम उस जीत को हासिल कर सके। इसलिए वह पिच मेरे लिए बहुत मायने रखता था। जो भी हमने किया उस पिच पर किया, इसलिए उस पल में मेरे से वह हो गया। इस चीज के लिए इतना मेहनत किया था और वह मेहनत हमारे लिए रंग लाई।
#WATCH | During his interaction with PM Modi, Team India captain Rohit Sharma said, "...we all had waited a lot for this, worked very hard for this. Many times we came very close to winning the World Cup, but we could not move forward, but this time because of everyone we were… pic.twitter.com/h6uwlOaLnC
— ANI (@ANI) July 5, 2024
रोहित से पीएम की बातचीत
पीएम ने ऋषभ पंत को लेकर कही यह बात
पीएम कहते हैं- जब आपका रिकवरी चल रहा था तो मैंने आपकी मां से दो बातें कही थीं। मैंने आपकी मां से बात करने से पहले डॉक्टर से चर्चा की थी। डॉक्टर से चर्चा के दौरान मैंने उनकी राय जानी। फिर मैंने उनसे कहा कि आपको इन्हें कहीं बाहर ले जाना है तो बताइए। लेकिन मुझे आपकी मां के आत्मविश्वास को देखकर आश्चर्य हुआ। जब मैं उनसे बात कर रहा था तो ऐसा लग रहा था कि जैसे वो मुझे आश्वासन दे रही हैं। ये बड़ गजब का क्षण था। तब मुझे लगा कि जिसको ऐसी मां मिली है तो वह कभी विफल नहीं होगा। यह मेरे मन में उसी समय विचार आया। आपने वह करके दिखाया। मैंने जब आपसे भी बातचीत की तो आपने कहा कि यह किसी का दोष नहीं, मेरा दोष है। यह बहुत बड़ी बात है। हर इंसान यही बहाना बनाता है कि गड्ढा था, या कुछ था, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। हर इंसान आपकी रिकवरी से काफी प्रेरित होगा। आपने लड़ाई को जीता है, बहुत बड़ा काम किया है। बधाई हो।
#WATCH | During his interaction with PM Modi, Cricketer Rishabh Pant said, "...1.5 years ago I had an accident, so I was going through a very difficult phase, I remember that very well because your call came to my mother and my mother told me that Sir had said that there is no… pic.twitter.com/wT7cnLcTzW
— ANI (@ANI) July 5, 2024
पीएम से विराट कोहली की बातचीत
कोहली ने कहा- मुझे ऐसा लगा कि मुझे इस जोन में डाला गया। मुझे लगा कि मैं उस मोमेंट में बंध गया। बाद में मुझे समझ आया कि जो कुछ भी होना होता है, वह किसी भी तरीके से होकर रहता है। यह होना ही था, मेरे साथ, टीम के साथ। अगर आप मैच भी देखें, जो स्थिति थी, हमने एक-एक गेंद को जिया है। जहां से मैच पलटा, हम यहां बयां नहीं कर सकते कि उस वक्त हमारे मन में क्या चल रहा था। एक समय पर उम्मीद छूट चुकी थी, उसके बाद हार्दिक ने विकेट लिया और फिर हमने एक-एक गेंद करके फिर से एनर्जी बनी। तो मुझे खुशी इस बात की है कि मैं इतने बड़े दिन पर टीम को योगदान दे पाया। वो पूरा दिन जो हमारा गया, जिस तरह से हम जीते, वो मैं कभी नहीं भुला पाऊंगा अपनी जिंदगी में। मुझे बस खुशी है कि मैं टीम को उस स्थिति में ले जा पाया जहां से हम मैच को जीतने की कोशिश कर सकते थे।
#WATCH | During his interaction with PM Modi, Virat Kohli said, "Thank you very much for calling us all here and this day will always remain in my mind because in this entire tournament, I was not able to make the contribution that I wanted to and at one time I also told Rahul… pic.twitter.com/F9mnvJSiCl
— ANI (@ANI) July 5, 2024
विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की कहानी बताई
बुमराह ने पीएम से क्या कहा?
इस प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं- जितना मैंने क्रिकेट को देखा है, हमेशा देखा है कि 90 रन बना लेने के बाद कोई भी बल्लेबाज सीरियस हो जाता है। वैसे ही आखिरी ओवर हो, हार-जीत एक गेंद के सहारे हो, तब कितना तनाव रहता होगा। ऐसे में उस समय आप अपने आप को कैसे संभालते हैं? इस पर बुमराह कहते हैं- अगर मैं यह सोचूंगा कि हम हार जाएंगे या फिर मुझे मैच में कुछ एक्स्ट्रा करना है तो गलती कर दूंगा या नर्वस हो जाऊंगा। उस टाइम मैं खुद पर फोकस करता हूं और सोचता हूं कि क्या बेस्ट कर सकता हूं। अगर मैंने पहले कभी मैच जिताया है तो मैंने क्या किया था जिससे टीम को जीत मिली थी। वो सब चीजें याद करने की कोशिश करता हूं और अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। पहली बार मैंने विश्व कप जीता, इतना इमोशन मैंने कभी फील नहीं किया था। बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।
#WATCH | During his interaction with PM Modi, Jasprit Bumrah said, "Whenever I bowl for India, I bowl in very crucial stages. Whenever the situation is difficult, I have to bowl in that situation. So I feel very good when I am able to help the team and if I am able to win the… pic.twitter.com/BaYZgX78T0
— ANI (@ANI) July 5, 2024