फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: हवा में उड़कर छक्के को विकेट में बदला, लेकिन हो गया विवाद, नियमों पर उठे सवाल

Fri, 10 Jan 2020 01:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 10 Jan 2020 01:40 PM IST
सार


 

विज्ञापन
VIDEO: Unique Relay Catch At Boundary Of Mathew Wade Grows Controversy In BBL
मैथ्यू वेड कैच - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग जारी है। रोजाना रोमांचक मैच होते हैं। ऐसे ही एक मुकाबला गुरुवार को हॉबर्ट हरिकेंस और ब्रिसबेन हीट के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉबर्ट ने 126 रन बनाए, जिसे ब्रिसबेन हीट ने आसानी से पांच विकेट से जीत लिया। मगर यह मैच इतनी आसानी से खत्म नहीं हुआ, जितना आपको लग रहा है।

VIDEO: Unique Relay Catch At Boundary Of Mathew Wade Grows Controversy In BBL
मैथ्यू वेड कैच - फोटो : ट्विटर

दरअसल, विवाद हुआ मैच की पहली पारी में। जब होबार्ट के कप्तान वेड 45 गेंदों पर 61 रन बनाकर खेल रहे थे। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर एक और बड़े शॉट की फिराक में वेड ने बल्ला घूमाया, लेकिन बाउंड्री पर खड़े। ब्रिसबेन हीट के मैट रैनशॉ ने हवा में उड़कर गेंद को अंदर की ओर फेंक दिया, जिसे उनके साथी खिलाड़ी टॉम बंटन ने कैच कर लिया। थर्ड अंपायर ने वेड को आउट करार दिया।

जिसे रैनशॉ ने बाउंड्री पर पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान वे खुद का संतुलन नहीं बना पाए और बॉल को हवा में उछालते हुए बाउंड्री पार चले गए। रैनशॉ ने देखा कि बॉल सिक्स के लिए जा रही है। तब उन्होंने बाउंड्री पार से ही हवा में उछलते हुए गेंद को मैदान में फेंक दिया। जिसे बैंटन ने कैच किया। थर्ड अंपायर के फैसले से पहले ही वेड क्रीज छोड़ चुके थे।
 

VIDEO: Unique Relay Catch At Boundary Of Mathew Wade Grows Controversy In BBL
मैथ्यू वेड - फोटो : ट्विटर

अब मैथ्यू वेड के इस विवादास्पद विकेट पर लोग आईसीसी के नियमों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं क्रिकेट दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रैनशॉ की आलोचना कर रहे हैं। नियमों के 2017 के अपडेट में ‘बाउंड्रीज’ और ‘हवा में उछलने वाले फील्डर’ का प्रावधान है। दूसरी ओर अंपायर्स ने कहा कि, 'फील्डर को ऐसा अधिकार है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Unique Relay Catch At Boundary Of Mathew Wade Grows Controversy In BBL
मैथ्यू वेड - फोटो : ट्विटर
क्रिकेट नियमों के संरक्षक, मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने ट्वीट किया कि, ’नियम 19.5 के अंतर्गत यह कैच वैध माना जाता है।’ नीचे देखिए वीडियो: 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed