फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Shubman Gill scored his first Test century at home Virat Kohli reaction won the hearts of fans

Video: शुभमन गिल ने घरेलू मैदान पर पहली बार टेस्ट में लगाया शतक, विराट कोहली के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल

Sat, 11 Mar 2023 04:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Mar 2023 04:13 PM IST
सार

केएल राहुल के स्थान पर टीम इंडिया में आने वाले शुभमन गिल तीसरे टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे। उन्होंने इंदौर में 21 और पांच रन बनाए थे। अहमदाबाद में गिल ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Video Shubman Gill scored his first Test century at home Virat Kohli reaction won the hearts of fans
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के तीसरे दिन (11 मार्च) 128 रन की पारी खेली। गिल ने भारतीय जमीन पर पहली बार टेस्ट में शतक लगाया। यह उनका करियर में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश में 110 रन की पारी खेली थी। गिल के शतक लगाने के बाद विराट कोहली काफी खुश नजर आए। उनका रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

गिल के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। उन्होंने कुल पांच शतक 2023 में लगाए हैं। गिल ने 15 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 116 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी फॉर्मेट में हैदराबाद में 18 जनवरी को 208 और इंदौर में 24 जनवरी को 112 रन बनाए थे। उन्होने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक फरवरी को टी20 मैच में नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Video Shubman Gill scored his first Test century at home Virat Kohli reaction won the hearts of fans
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गिल ने पुजारा के साथ की शतकीय साझेदारी
केएल राहुल के स्थान पर टीम इंडिया में आने वाले शुभमन गिल तीसरे टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे। उन्होंने इंदौर में 21 और पांच रन बनाए थे। अहमदाबाद में गिल ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया। गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े। विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए गिल ने 58 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

गिल के शतक लगाते ही भारत का ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा। सभी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। विराट कोहली के चेहरे पर खुशी सबसे ज्यादा दिख रही थी। वह मुस्कुरा रहे थे। कोहली ने काफी देर तक ताली बजाई।





View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारत की नजर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 42 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया अगर यह मैच जीत लेती है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, मुकाबला ड्रॉ या हारने की स्थिति में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज के नतीजों पर सबकुछ निर्भर करेगा। तब भारत चाहेगा कि श्रीलंका दो में से एक टेस्ट जरूर हारे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed