Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
Video: Sarfaraz Khan father emotional after he got selected in Team India vs England 2nd test
{"_id":"65b8d45aea948ac623050d9a","slug":"video-sarfaraz-khan-father-emotional-after-he-got-selected-in-team-india-vs-england-2nd-test-2024-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: 'उम्मीद है बेटा देश के लिए मैच जीतेगा', टीम इंडिया में हुआ सरफराज का चयन तो भावुक हुए उनके पिता, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: 'उम्मीद है बेटा देश के लिए मैच जीतेगा', टीम इंडिया में हुआ सरफराज का चयन तो भावुक हुए उनके पिता, देखें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:20 PM IST
सार
सरफराज के पिता नौशाद खान ने बेटे के भारतीय टीम में शामिल होने के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और चयनकर्ताओं और फैंस को सरफराज पर समर्थन दिखाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
सरफराज और उनके पिता
- फोटो : Sarfaraz Khan/Musheer Khan Instagram
सरफराज खान को आखिरकार घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्हें दो फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया। यह फैसला रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के चोटिल होने के बाद लिया गया। दोनों चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने भारत 'ए' का प्रतिनिधित्व करते हुए भी बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। सरफराज के पिता नौशाद खान ने बेटे के भारतीय टीम में शामिल होने के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और चयनकर्ताओं और फैंस को सरफराज पर समर्थन दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आप सभी को पता है कि सरफराज को अपना पहला टेस्ट कॉल-अप मिला। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। खासतौर पर मुंबई क्रिकेट संघ का जहां वह बड़ा हुआ। साथ ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जहां उसे अनुभव मिला, बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने उस पर भरोसा किया और उसके सभी फैंस ने उसके लिए प्रार्थना की और उसका समर्थन किया। हम सभी उम्मीद करते हैं कि वह देश के लिए अच्छा खेलेगा और टीम की जीत में योगदान देगा।'
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 28 रन से हार गई। भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार से विशाखापत्तनम में इंग्लैंड से खेलना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा कि सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, जडेजा को हैदराबाद में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन खेल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जबकि राहुल ने भी दर्द की शिकायत की थी। बीसीसीआई ने कहा कि मेडिकल टीम दोनों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।