फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Sachin Tendulkar travelled Rajasthan after Thailand try foods and kayaking watch Instagram video

Video: सचिन तेंदुलकर ने मिट्टी के चूल्हे पर बने खाने का लिया स्वाद, 49 की उम्र में नए खेल में भी हाथ आजमाया

Thu, 29 Dec 2022 08:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Dec 2022 08:27 PM IST
सार

सचिन ने 29 दिसंबर को एक वीडियो शेयर किया। इसमें राजस्थान में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बन रहा है। दो महिलाएं खाना बना रही हैं। तेंदुलकर उनसे बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Video Sachin Tendulkar travelled Rajasthan after Thailand try foods and kayaking watch Instagram video
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Sachin Tendulkar/Instagram

विस्तार

क्रिकेट से संन्यास लेने के नौ साल बाद भी सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो दिन में दो शानदार वीडियो शेयर किए हैं। एक में वह नए खेल में हाथ आजमा रहे हैं तो दूसरे में चूल्हे पर बने खाने का स्वाद ले रहे। तेंदुलकर के दोनों वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


सचिन ने गुरुवार (29 दिसंबर) को एक वीडियो शेयर किया। इसमें राजस्थान में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बन रहा है। दो महिलाएं खाना बना रही हैं। तेंदुलकर उनसे बात कर रहे हैं। सचिन ने कैप्शन में लिखा, ''चूल्हे पर बने खाने का स्वाद ही अनोखा होता है।'' दोनों महिलाओं ने बताया कि वह गेहूं और बाजरे की रोटी बना रही हैं। 
विज्ञापन


तेंदुलकर ने फिर कहा, ''खाना तो मैं भी बना लेता हूं, लेकिन गोल रोटी नहीं बना पाता। चूल्हे पर बने खाने का स्वाद अलग होता है। गैस पर बने खाने से ज्यादा यह स्वादिष्ट होता है।'' सचिन के सामने जब घी रखी गई तो उन्होंने कहा, ''इतना घी तो मैंने जीवन में नहीं खाया है। ये प्यार भरा घी है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)



कयाकिंग में तेंदुलकर ने हाथ आजमाया
सचिन ने इससे पहले बुधवार को भी एक वीडियो शेयर किया था। वह थाइलैंड में छुट्टियां बिता रहे थे। 49 साल के तेंदुलकर ने कयाकिंग खेल में भी हाथ आजमाया। उन्होंने नौकायन के दौरान पतवार को चलाने के बारे में सीखा। हाथ में पतवार लेकर तेंदुलकर ने कहा कि यह रिवर्स स्विंग की तरह है। वह पहली बार इस खेल का आनंद ले रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)



बच्चों के साथ किया क्रिसमस सेलिब्रेट
हाल ही में तेंदुलकर ने बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया था। उन्होंने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की थी। तेंदुलकर ने हैप्पी फीट होम फाउंडेशन के लिए बच्चों के साथ समय बिताया था। इस दौरान 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले तेंदुलकर ने बच्चों को गिफ्ट भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed