Video: सचिन की ऐतिहासिक पारी के 25 साल पूरे, केक काटकर किया सेलिब्रेट; रेगिस्तान में तूफान के बीच लगाया था शतक
तेंदुलकर ने शारजाह में 22 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। इसे आज भी शारजाह में उठा सचिन का तूफान कहा जाता है।
विस्तार
सचिन ने कार्यक्रम में कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मैं जो कुछ भी हासिल कर पाया हूं वह आपके समर्थन, प्यार और स्नेह के बिना संभव था। उस सकारात्मक ऊर्जा ने मुझे मैदान पर जाने और भारत के लिए जो किया वह करने की ताकत दी। सपना भारत के लिए खेलना था।'' तेंदुलकर ने 1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 2013 में आखिरी मैच खेला।
#WATCH | Mumbai: Sachin Tendulkar cuts a cake ahead of his 50th birthday, at an event on the 25 years of his historic 'Desert Storm' innings in Sharjah against Australia.
विज्ञापन विज्ञापन
He will celebrate his 50th birthday on 24th April. pic.twitter.com/gh6BJ1qxXd — ANI (@ANI) April 22, 2023
#WATCH | On 25 years of his historic 'Desert Storm' innings in Sharjah against Australia in 1998, Sachin Tendulkar interacts with fans at an event in Mumbai.
He says, "I don't think whatever I have been able to achieve would have been possible without your support, love &… pic.twitter.com/aHrNaQKfrA — ANI (@ANI) April 22, 2023
सचिन के सामने झुका था ऑस्ट्रेलिया
तेंदुलकर ने शारजाह में 22 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। इसे आज भी शारजाह में उठा सचिन का तूफान कहा जाता है। इसके दो दिन बाद ही तेंदुलकर ने अपने जन्मदिन पर 24 अप्रैल को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रन की पारी खेली थी।
22 अप्रैल को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 284 रन बनाए। उसके लिए माइकल बेवन ने नाबाद 101 रन और मार्क वॉ ने 81 रन बनाए थे। भारत के लिए वेंकटेश प्रसाद ने सर्वाधिक दो विकेट झटके थे। 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम 46 ओवर में पांच विकेट पर 250 रन ही बना सकी। टीम इंडिया को तूफान के कारण बदला हुआ लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया हारी, लेकिन याद रह गया सचिन का शतक
तेंदुलकर ने तूफान के बीच शानदार शतक लगाया था। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके। सचिन ने 131 गेंद पर 143 रन की पारी खेली थी। उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए थे। भले ही टीम इंडिया मैच में हार गई, लेकिन सचिन की यह पारी फैंस को आज भी याद है।