फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Rohit Sharma clean bowled on Smriti Mandhana question, told what teammates tease him about BCCI Awards

VIDEO: मंधाना के इस सवाल पर क्लीन बोल्ड हुए रोहित शर्मा, बताया साथी खिलाड़ी किस आदत पर सबसे ज्यादा चिढ़ाते हैं

Sun, 02 Feb 2025 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Feb 2025 11:48 AM IST
सार

मंधाना ने रोहित से पूछा- हाल फिलहाल में ऐसी कौन सी नई आदत है, जिसको लेकर आपके साथी खिलाड़ी आपको चिढ़ाते हैं? जानें इसके जवाब में रोहित ने क्या कहा...

विज्ञापन
VIDEO: Rohit Sharma clean bowled on Smriti Mandhana question, told what teammates tease him about BCCI Awards
स्मृति मंधाना और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में सितारों का जमावड़ा लगा। भारत के कई स्टार क्रिकेटर इस समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कई दिलचस्प किस्से सुनाए और साथ ही कुछ मजेदार सवालों का जवाब भी दिया। इसी कड़ी में एक वक्त स्टेज पर रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स भी पहुंचे और एक-दूसरे से कुछ मजेदार सवाल पूछे। स्मृति मंधाना ने रोहित से एक ऐसा सवाल पूछा कि वह क्लीन बोल्ड हो गए। मंधाना के सवाल पर बाकी भारतीय क्रिकेटर्स रोहित के बारे में सोचकर हंसने भी लगे। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।
विज्ञापन

मंधाना ने रोहित से पूछा सवाल
दरअसल, मंधाना ने रोहित से पूछा- हाल फिलहाल में ऐसी कौन सी नई आदत है, जिसको लेकर आपके साथी खिलाड़ी आपको चिढ़ाते हैं? इसके बाद समारोह में शिरकत करने पहुंचे शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, हर्षित राणा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल समेत तमाम खिलाड़ी हंसते दिखे। इस पर रोहित ने कहा- मुझे नहीं पता। हालांकि, वह मुझे चीजों को भूल जाने को लेकर चिढ़ाते हैं। यह मेरी कोई हॉबी नहीं है। आपने चिढ़ाने के बारे में पूछा तो, वे मुझे इसलिए ही चिढ़ाते हैं। मैं कभी कभी अपना पर्स, अपना पासपोर्ट भूल जाता हूं, जो कि सच नहीं है। ये घटनाएं काफी समय पहले घटी थीं, लेकिन अभी नहीं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


विज्ञापन
विज्ञापन

इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए रोहित
इसके बाद हार्दिक ने कहा, 'जब वह बस या प्लेन में बैठते हैं तो आसपास नजरें घुमा कर देख लेते हैं कि उन्होंने सबकुछ तो लिया है, कुछ भूल तो नहीं गए।' फिर स्मृति मंधाना ने पूछा- आपने सबसे बड़ी चीज क्या भूली है? इस पर रोहित ने कहा, 'मैं इसका जवाब नहीं देख सकता है। अगर यह शो लाइव है तो मेरी पत्नी रितिका भी यह शो देख रही होंगी। इसलिए मैं इस बारे में नहीं बता सकता।' इस पर शो को होस्ट कर हर्षा भोगले ने कहा, 'आज कल आप जो भी करते हैं, सब लाइव ही होता है।' इस पर रोहित ने कहा- लेकिन इस सवाल का जवाब मैं अपने साथ ही रखना चाहूंगा।' 
विज्ञापन

विश्व कप जीतने के बाद का अहसास
इसके बाद रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद के अपने अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात को पचाने में समय लगा कि हमने विश्व कप जीत लिया है। जब हम मुंबई पहुंचे तो हमें पता चला कि हमने क्या कर दिखाया है। हमारे लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि हम बारबाडोस में फंस गए थे आंधी-तूफान की वजह से। तीन या चार दिन हम वहां अटके रहे और होटल से कहीं बाहर नहीं जा सके। जब आप कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतते हैं तो आप बाहर जाकर लोगों के साथ उसका जश्न मनाना चाहते हैं, या फिर अपने देश पहुंचकर फैंस के बीच उसका जश्न मनाना चाहते हैं। फिर जब हम मुंबई पहुंचे और हमने विश्व कप ट्रॉफी का जश्न मनाया। अगले दिन जब मैं उठा तो मुझे समझ आया कि हमने कितना बड़ा खिताब जीता है।' इसके बाद भारत के जर्सी स्पॉन्सर ड्रीम-11 ने टी20 विश्व कप विजेता टीम के हर एक सदस्य को सम्मानित भी किया।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


बुमराह और मंधाना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक अवॉर्ड के दौरान क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग का सर्वश्रेष्ठ भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। यह पुरस्कार समारोह मुंबई में आयोजित हुआ जिसमें भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के अलावा टीम के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी सहित बोर्ड के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed