फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Rohit Sharma became reporter in West Indies Ajinkya Rahane told himself young Indian captain laughed

Video: वेस्टइंडीज में रिपोर्टर बने रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे ने खुद को बताया युवा तो भारतीय कप्तान को आई हंसी

Tue, 11 Jul 2023 04:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: रोहित राज Updated Tue, 11 Jul 2023 04:58 PM IST
सार

83 टेस्ट मैच खेलने वाले रहाणे विराट कोहली की कप्तानी में टीम के उपकप्तान थे। उसके बाद खराब फॉर्म के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। अब रहाणे ने शानदार वापसी की है और उन्हें फिर से उपकप्तान बनाया गया।

विज्ञापन
Video Rohit Sharma became reporter in West Indies Ajinkya Rahane told himself young Indian captain laughed
रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजिंक्य रहाणे ने भारतीय क्रिकेट टीम में जबरदस्त वापसी की है। पिछले साल जनवरी में उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उन्हें टीम में चुना गया। ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में तो हार गई, लेकिन रहाणे ने जबरदस्त वापसी कर ली। उन्होंने दो पारियों में 89 और 46 रन बनाए थे। रहाणे को इस प्रदर्शन का लाभ मिला और उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में सिर्फ जगह ही नहीं दी गई बल्कि उपकप्तान भी बनाया गया।
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में छाप छोड़ने के बाद रहाणे अब यह दिखाने के लिए तैयार हैं कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में क्या करना है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 35 साल का हो गया है, लेकिन वह खुद को अभी भी युवा खिलाड़ी मानता है। रहाणे रनों और सफलता के भूखे हैं। 83 टेस्ट मैच खेलने वाले रहाणे विराट कोहली की कप्तानी में टीम के उपकप्तान थे। उसके बाद खराब फॉर्म के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। अब रहाणे ने शानदार वापसी की है और उन्हें फिर से उपकप्तान बनाया गया।
विज्ञापन

रोहित शर्मा जो काम देंगे उसे पूरा करूंगा: रहाणे
रहाणे से वेस्टइंडीज में प्रेस कान्फ्रेंस में जब 35 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम में वापसी के बारे में पूछा गया तो वह थोड़ा चिढ़ गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अभी भी युवा हैं और उनमें काफी क्रिकेट बाकी है। उन्होंने कहा, "इस उम्र से आपका क्या मतलब है? मैं अभी भी जवान हूं यार। मेरे अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट है। यहां पर रोहित शर्मा जो काम देंगे उसे मैं पूरा करना चाहूंगा।" रहाणे के जवाब को सुनकर रोहित शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हंसने के बाद रोहित रिपोर्टर की भूमिका में नजर आए।

रोहित ने रहाणे से पूछे दो सवाल
रोहित ने रहाणे से पूछा, ''आप वेस्टइंडीज कई बार आ चुके हैं। आपने इन पिचों पर काफी रन बनाए हैं। इस बार जो नए खिलाड़ी आए हैं, उन्हें आप क्या कहना चाहेंगे?'' इस पर रहाणे ने कहा, ''सभी युवाओं से मेरा यही कहना है कि यहां पर एक बल्लेबाज के रूप में धैर्य रखना काफी जरूरी है।'' 

इसके बाद रोहित ने पूछा, ''यह पर काफी मौज-मस्ती का माहौल होता है। क्रिकेटरों के लिए यह कितना जरूरी है कि जब काम हो तो उस पर ध्यान दिया जाए और जो बाद में पांच बजे के बाद होना है उसके बारे में बाद में सोचा जाए?'' रहाणे ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''यहां ग्राउंड पर फोकस करना ज्यादा जरूरी है। ग्राउंड के बाहर ज्यादा फोकस करने की जरूरत नहीं है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed