फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video: rishabh pant pushed khaleel ahmad in swimming pool, video goes viral

Video: गले मिलने पर साथी खिलाड़ी को पंत ने दिया धक्का, स्वीमिंग पूल में गिरा, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Tue, 16 Jul 2024 06:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 16 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस पर वह जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो टी20 विश्व कप 2024 का है। 

विज्ञापन
Video: rishabh pant pushed khaleel ahmad in swimming pool, video goes viral
खलील अहमद को पानी में धक्का देते ऋषभ पंत - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर सीनियर खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते देखा जाता है। अब सोशल मीडिया पर उनकी मस्ती का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंत को अपने साथी खिलाड़ी को परेशान करते देखा जा रहा है। उन्होंने उसे पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन


पंत ने दिया साथी खिलाड़ी को पानी में धक्का
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पंत अपने साथी खिलाड़ी खलील अहमद को स्वीमिंग पूल में फेंक देते हैं। पंत रिजॉर्ट पर घूमते दिख रहे हैं। वहीं, खलील उन्हें देखकर पीछे-पीछे आते हैं और स्टार खिलाड़ी से गले मिलने की कोशिश करते हैं। तभी पंत उन्हें स्वीमिंग पूल में धक्का दे देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है पंत उन्हें पानी में फेंकने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखते और चल देते हैं। हालांकि, कुछ देर बाद वह वापसी करते हैं और खलील को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो
भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस पर वह जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो टी20 विश्व कप 2024 का है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में पंत 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा थे जबकि खलील रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed