VIDEO: थर्ड अंपायर की गलती पर रोहित हुए आगबबूला, बीच मैदान गुस्से में कहे अपशब्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को हराकर आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में एक-एक की बराबरी तो कर ली, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस वजह से इस वजह से चर्चा में आ गए।
राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में कप्तानी पारी खेलने वाले रोहित शर्मा (85 रन) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अंपायर को गाली देते नजर आ रहे हैं।
हुआ यूं कि पारी के 13वें ओवर में युजवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर बंगलादेशी बल्लेबाज सौम्या सरकार बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद को मिस कर गए और विकेट के पीछे तैनात ऋषभ पंत ने स्टंपिंग कर दी। सौम्या सरकार आउट थे, लेकिन थर्ड अंपायर ने पहली बारी गलती से नॉट आउट का बटन दबा दिया। फिर बाद में जांचने के बादऑउट करार दिया।
Hey @benstokes38 rohit is calling ur name😝😝#RohitSharma #IndvsBan #RishabhPant #BenStokes #bc pic.twitter.com/raJ4WJCwpG
— Abhi Khade (@khadeabhishek1) November 7, 2019
ऐसे में रोहित ने जैसे ही थर्ड अम्पायर का गलत फैसला स्क्रीन पर देखा उनके हाथ स्क्रीन की तरफ उठे और चेहरा देखकर साफ समझ आ रहा है कि वो अंपायर को अपशब्द कह रहे हैं। हालांकि बाद में अंपायर ने तुरंत अपनी गलती को सुधारा और स्क्रीन पर आउट वाला बटन दबाकर सौम्या सरकार को आउट करार दिया। इस घटना के बाद रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Rohit Sharma making sure we don't miss Virat
— Hardik Zaveri (@_HardikZaveri) November 7, 2019
(Also, those kind words are for the third umpire) 😂👀#INDvBAN #RohitSharma #IndvsBan pic.twitter.com/csxmXhhLxN