{"_id":"6978e7ffdb91c97d300a4600","slug":"vidarbha-recall-yash-thakur-for-must-win-ranji-trophy-match-against-uttar-pradesh-know-details-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: विदर्भ ने 'करो या मरो' मुकाबले के लिए उठाया ये कदम, यूपी के खिलाफ मैच से पहले लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: विदर्भ ने 'करो या मरो' मुकाबले के लिए उठाया ये कदम, यूपी के खिलाफ मैच से पहले लिया बड़ा फैसला
Tue, 27 Jan 2026 09:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 27 Jan 2026 09:59 PM IST
सार
विदर्भ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 29 जनवरी से होने वाले करो या मरो रणजी ट्रॉफी मैच के लिए तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टीम में शामिल किया है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए विदर्भ को यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है।
विज्ञापन
यश ठाकुर
- फोटो : IPL
विस्तार
गत विजेता विदर्भ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ होने वाले अपने बेहद अहम रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए तेज़ गेंदबाज़ यश ठाकुर को टीम में वापस बुलाया है। यह मुकाबला 29 जनवरी से विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार की चैंपियन विदर्भ इस समय एलीट ग्रुप 'ए' में आंध्र प्रदेश और झारखंड के बाद तीसरे स्थान पर है। छह मैचों में 25 अंकों के साथ विदर्भ का नेट रन रेट 1.578 है, जो झारखंड (1.605) से थोड़ा कम है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए विदर्भ को शीर्ष दो में रहना ज़रूरी होगा, ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है।
पिछले मैच में मिली हार
पिछले मैच में विदर्भ को आंध्र प्रदेश के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जो पिछले 16 रणजी मैचों में उनकी पहली हार थी। यह हार 2023-24 रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद पहली बार आई, क्योंकि विदर्भ 2024-25 के खिताबी अभियान में अपराजेय रहा था। टीम की कमान ऑलराउंडर हर्ष दुबे के हाथों में ही रहेगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ अक्षय वाडकर अब भी कलाई की चोट के चलते टीम से बाहर हैं, उन्हें यह चोट विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लगी थी।
विदर्भ की टीम
हर्ष दुबे (कप्तान), यश राठौड़ (उपकप्तान), अथर्व तायडे, अमन मोखाड़े, पार्थ रेखाड़े, नचिकेत भूटे, दर्शन नालकांडे, प्रफुल्ल हिंगे, यश कदम, शुभम कापसे, शिवम देशमुख (विकेटकीपर), रोहित बिंकर (विकेटकीपर), गणेश भोसले, आदित्य ठाकरे, सत्यम भोयार, दानिश मालेवार, आर. समर्थ और यश ठाकुर।