फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Victorious england cricket team meets PM Theresa May

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड पीएम ने अपनी टीमों के प्रदर्शन को सराहा 

Tue, 16 Jul 2019 11:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 16 Jul 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Victorious england cricket team meets PM Theresa May
पीएम टेरेसा मे के साथ इंग्लैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्रियों ने विश्व कप में अपनी-अपनी क्रिकेट टीमों के प्रदर्शन की सराहना की है जो फुटबॉल और रग्बी के दीवाने देशों में क्रिकेट को सुर्खियों में लाए। प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने और 44 साल का इंतजार खत्म करने के लिए इंग्लैंड की टीम को शुक्रिया कहा।

विज्ञापन


ब्रिटिश मीडिया की खबरों के अनुसार मे ने अपने आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर इंग्लैंड के खिलाड़ियों से कहा, ‘आपने देश को एक बार फिर क्रिकेट के प्यार में डूबने में मदद की।’ उन्होंने कहा, ‘फाइनल में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट ही नहीं बल्कि सर्वश्रेष्ठ खेल देखने को मिला- हौसला, जज्बा, खेल भावना, नाटकीयता, बेहतरीन कौशल और थोड़ा भाग्य- इन सभी चीजों ने मिलकर वास्तविक रोमांच तैयार किया, हमारे समय के सबसे शानदार खेल मुकाबलों में से एक।’
विज्ञापन


फुटबॉल इंग्लैंड में सबसे लोकप्रिय खेल है जबकि न्यूजीलैंड में रग्बी को लेकर काफी दीवानगी है। विश्व कप में अपने प्रदर्शन से हालांकि दोनों देशों की टीमों ने काफी सुर्खियां बटोरी। रविवार को लार्ड्स पर हुए विश्व कप फाइनल में 50 ओवर और फिर सुपर ओवर भी टाई रहने के बाद इंग्लैंड को अधिक बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपना सब कुछ झोंकने और फिर शिष्टता के साथ दिल तोड़ने वाली हार स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय टीम की तारीफ की। अर्डर्न ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि यह बेहतरीन मुकाबला था। सुपर ओवर रोमांचक था। इंग्लैंड को बधाई। और ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड की टीम) के लिए मैं गर्व महसूस करती हूं। क्या शानदार टीम है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed