फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Viart Kohli is the first cricketer and only Indian to reach 100 million followers on Instagram

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर और पहले भारतीय बने विराट कोहली

Tue, 02 Mar 2021 09:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Mar 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
Viart Kohli is the first cricketer and only Indian to reach 100 million followers on Instagram
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान के अंदर तो विराट की तूती बोलती ही है, बाहर भी उनका ही सिक्का चलता है। भारतीय क्रिकेट कप्तान सोशल मीडिया के असल किंग बन चुके हैं। इंस्टाग्राम पर वह 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले भारतीय और एकमात्र क्रिकेटर बन गए। विश्व में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने उन्हें ट्वीट कर बधाई भी दी।

विज्ञापन

 

ओवरऑल चौथे एथलीट
एथलीट्स की ओवरऑल सूची में वह अभी भी चौथे पायदान पर हैं। उनसे आगे आने वाले तीनों खिलाड़ी फुटबॉलर ही हैं। सबसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके पास 26.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी हैं। अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबॉलर को 18.6 करोड़ लोग फॉलो करते हैं तो ब्राजील के नेमार को इंस्टाग्राम पर 14.7 करोड़ फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी तक पिछड़े
इस कीर्तिमान के साथ विराट कोहली ने कई राजनेताओँ को फिल्मी स्टार्स को पछाड़ा है। भारतीयों में कोहली के बाद प्रियंका चोपड़ा का नंबर आता है, जिन्हें 6.08 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। वहीं कोहली के बाद क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के 3.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5.12 करोड़ फैंस फॉलो करते हैं।

सबसे बड़ी ब्रांड वैल्यू
10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ-साथ भारतीय कप्तान देश की सबसे बड़ी ब्रांड वैल्यू भी अपने पास रखते हैं। साल 2020 में उनकी कुल ब्रांड वैल्यू 237.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी, इसके बाद दूसरे नंबर पर अभिनेता अक्षय कुमार और तीसरे स्थान पर रणवीर सिंह आते हैं। टॉप 10 सिलेब्रिटी में केवल कोहली फिल्मी दुनिया से बाहर के व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed