फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Veteran South Africa batter David Miller confirmed he did not announce retirement from T20 International

T20 WC : क्या डेविड मिलर ने टी20 से ले लिया संन्यास? अफवाह के बीच दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 02 Jul 2024 10:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Jul 2024 10:19 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में खेले गए फाइनल मैच में भारत से सात रन से हार का सामना करना पड़ा था। मिलर अंतिम ओवर में कैच थमा बैठे थे जिसके बाद भारत विजेता बनने में सफल रहा था।

विज्ञापन
Veteran South Africa batter David Miller confirmed he did not announce retirement from T20 International
डेविड मिलर - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है जिसमे बताया गया है कि उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। मिलर ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट करते हुए बताया कि इस खबर फर्जी है और वह आगे भी खेल के छोटे प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका टीम का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। 
विज्ञापन

डेविड मिलर ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी दावा किया गया है कि उन्होंने शनिवार को टी20 विश्व कप फाइनल के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में खेले गए फाइनल मैच में भारत से सात रन से हार का सामना करना पड़ा था। मिलर अंतिम ओवर में कैच थमा बैठे थे जिसके बाद भारत विजेता बनने में सफल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लिखा, कुछ मीडिया रिपोर्ट में मेरे संन्यास लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मैंने टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा नहीं कहा है। मैं आगे भी इस प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए उपलब्ध रहूंगा। मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी पांच ओवर में 30 रन चाहिए थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी ने मैच के रुख को भारत की ओर मोड़ दिया। पांड्या ने आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले हेनरिच क्लासेन को आउट किया तो, वहीं बुमराह ने मार्को यानसेन को चलता किया। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत की, लेकिन पांड्या की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लांग ऑफ बाउंड्री के पास मिलर का शानदार कैच लपक कर मैच पर भारत का नियंत्रण बना दिया। 

हार से निराश हैं मिलर
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली करीबी से अब तक नहीं उबर सके हैं। मिलर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा था, मैं बहुत निराश हूं, कुछ दिन पहले जो हुआ उसे पचा पाना काफी कठिन है। मेरे पास अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मुझे हालांकि इस टीम पर बेहद गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed