{"_id":"0101e5a2e989515ff2c00ef90439bc86","slug":"very-very-special-day-for-cricket-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के लिए बेहद खास है आज का दिन, देखिए वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के लिए बेहद खास है आज का दिन, देखिए वीडियो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Nov 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज से ठीक 25 साल पहले 2 बेमिसाल क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
15 नवंबर, 1989 को क्रिकेट के सुनहरे दिनों में याद किया जाता है क्योंकि इस दिन 2 ऐसे क्रिकेटरों ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की जिन्होंने आगे चलकर अपने-अपने खेल में कई कीर्तिमान बनाए। ये 2 क्रिकेटर हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार युनूस। दोनों एक साथ एक ही मैच में एक-दूसरे के खिलाफ मैच में उतरे थे।
भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी और कराची में पहला टेस्ट खेला गया जिसमें दोनों ने अपने करियर का आगाज किया। हालांकि यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। तेंदुलकर ने महज 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। तब वह टेस्ट खेलने वाले मुश्ताक मोहम्मद और अकिब जावेद के बाद दुनिया के तीसरे सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने थे। वहीं वकार की उम्र इन दिन 17 साल 364 दिन थी।
तेंदुलकर ने पहली पारी में 15 रन बनाए और मजेदार बात यह रही कि उन्हें वकार ने ही आउट किया। तेंदुलकर को दूसरी पारी में खेलने का मौका नहीं मिला। दूसरी ओर, वकार ने पहली पारी में 4 विकेट झटके, लेकिन दूसरी पारी में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
बाद में दोनों क्रिकेटर अपनी-अपनी टीम की धुरी बन गए और बड़े सितारे बने। तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' का दर्जा मिला। दोनों ने अपनी-अपनी टीम की अगुवाई भी की। इसके अलावा दोनों ने क्रिकेट जगत में बनाए रिकॉर्ड से हर कोई वाकिफ है।
आइए, देखते हैं दोनों क्रिकेटरों के जीवन पहले टेस्ट मैच के इस दुर्लभ वीडियो को।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन