WC 2023: 'हां विराट स्वार्थी हैं...', कोहली पर निजी उपलब्धियों को लेकर छिड़ी बहस पर वेंकटेश ने क्यों कहा ऐसा?
कोहली ने अपनी शानदार पारी के लिए खूब वाहवाही बटोरी। हालांकि, कुछ लोगों ने उन पर स्वार्थी होने के आरोप लगाए और कहा कि विराट निजी फायदे के लिए खेल रहे हैं। उन आलोचकों को वेंकटेश प्रसाद ने करारा जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेंकटेश प्रसाद ने कोहली का किया समर्थन
Hearing funny arguments about Virat Kohli being Selfish and obsessed with personal milestone.
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) November 6, 2023
Yes Kohli is selfish, selfish enough to follow the dream of a billion people, selfish enough to strive for excellence even after achieving so much, selfish enough to set new benchmarks,… pic.twitter.com/l5RZRf7dNx
कोहली ने श्रेयस के साथ की 134 रन की साझेदारी
मैच के बाद क्या बोले थे विराट कोहली
धीमी पारी खेलने को लेकर कोहली ने कहा, 'लोग खेल को कुछ अलग तरीके से देखते हैं। जब सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत करते हैं, तो आपको लगता है कि यह आसान पिच है और हर किसी को इसी तरह खेलना होगा। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, स्थितियां काफी धीमी हो गईं। मेरी ओर से बाकी बल्लेबाजों को साफ संदेश था, मेरे आसपास बल्लेबाजी करते रहो। उस नजरिये से मैं खुश था। एक बार जब हमने 315 से अधिक स्कोर कर लिया, तो हमें पता चल गया कि हम पार स्कोर से ऊपर हैं।
सचिन के संदेश पर विराट का बयान
सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर कोहली ने कहा, 'अपने हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करना मेरे लिए बहुत खास है। जब बात बल्लेबाजी की आती है तो वह (सचिन) परफेक्ट हैं। यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं उनके जितना अच्छा कभी नहीं बन पाऊंगा। उनके बल्ले से परफेक्शन निकलता था। वे हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। मैं जानता हूं कि मैं कहां से आया हूं। मैं उन दिनों को जानता हूं जब मैंने उन्हें (सचिन) टीवी पर देखा है। उनसे इस तरह की तारीफ पाना ही मेरे लिए बहुत मायने रखता है।