फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Varun Chakravarthy said that have not yet reached the level to be compared with Ravichandran Ashwin

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन के साथ अपनी तुलना पर वरुण चक्रवर्ती ने रखी राय, बोले- उनके स्तर तक नहीं पहुंच सका

Fri, 24 Jan 2025 10:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Jan 2025 10:25 PM IST
सार

वरुण से पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम में अश्विन की विरासत आगे बढ़ा पाएंगे। इस पर वरुण ने कहा कि अश्विन के साथ उनकी तुलना करना गलत है जिन्होंने तीनों प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 500 से अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
Varun Chakravarthy said that have not yet reached the level to be compared with Ravichandran Ashwin
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए तैयार हैं। वरुण ने कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने तीन विकेट झटके थे। वरुण के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी तुलना पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से की जा रही है जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, वरुण ने अश्विन के साथ अपनी तुलना को नकार दिया और कहा कि वह इस दिग्गज स्पिनर के स्तर तक अभी नहीं पहुंच पाए हैं। 
विज्ञापन

जब वरुण से पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम में अश्विन की विरासत आगे बढ़ा पाएंगे। इस पर वरुण ने कहा कि अश्विन के साथ उनकी तुलना करना गलत है जिन्होंने तीनों प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 500 से अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं। वरुण ने दूसरे टेस्ट से पहले कहा, अश्विन के साथ मेरी तुलना करना बड़ी बात है। मैंने हाल ही में वापसी की है और उस स्तर तक भी नहीं पहुंच सका हू जहां उनसे मेरी तुलना हो सके। जो भी भारतीय टीम में होता है वो चाहता हैं कि लंबे समय तक खेले। मैं अपनी प्रक्रिया को फॉलो कर रहा हूं और किसी का स्थान भरने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अश्विन की कमी पूरी करना बहुत बड़ी बात होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के स्तर को आईपीएल के बराबर बताया 
वरुण ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का स्तर आईपीएल के बराबर है और क्रिकेटरों को टी20 प्रारूप में अपना खेल बेहतर करने के लिये और घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, घरेलू क्रिकेट का स्तर काफी ऊंचा है। मैं कहूंगा कि आईपीएल या बाकी अंतरराष्ट्रीय मैचों के बराबर। मैं सभी को सलाह दूंगा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलें क्योंकि हम छोटे मैदानों पर खेलते हैं। यह काफी चुनौतीपूर्ण है। मुझे सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेलना काफी कठिन लगता है। इसे खेलने से मेरे प्रदर्शन में सुधार आया है।
विज्ञापन

चक्रवर्ती ने इस सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी में 18 विकेट लिए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मैचों में नौ विकेट चटकाए। टी20 क्रिकेट में अपनी तैयारियों के बारे में उन्होंने, सबसे पहले मैं बल्लेबाजों के वीडियो देखता हूं कि वे शुरू में कैसे शॉट खेलते हैं और बाद में कैसे। उन्होंने कौन से नए शॉट खेलना शुरू किया है। मैं यह सब विश्लेषण करता हूं। पिच को देखते हुए कुछ शॉट चलते हैं और कुछ नहीं। यह सब ध्यान में रखकर मैं तैयारी करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed