वरुण चक्रवर्ती को नहीं थी टीम इंडिया में चयन की खबर, मैच के बाद मिली जीवन की सबसे बड़ी खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने के कारण ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारत की टी-20 में चुने गए रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इसे स्वप्निल अहसास करार दिया। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018 के बाद अपनी स्पिन को गंभीरता से लेना शुरू किया।
वरुण ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन की उम्मीद नहीं थी। केवल 12 टी-20 और अब तक सिर्फ एक ही प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले इस मिस्ट्री स्पिनर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के बाद बीसीसीआई.टीवी से कहा, 'मैच के बाद मुझे मेरे चयन के बारे में पता चला। मैं लगातार उसी शब्द का उपयोग करूंगा कि यह स्वप्निल अहसास है।'
INTERVIEW : Surreal to be picked for Australia T20Is: Varun Chakravarthy
— BCCI (@BCCI) October 27, 2020
The mystery spinner couldn't contain his excitement after being named in India’s T20I squad for Australia tour.
Watch the full interview here -https://t.co/wmVAEPvXAH #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/PjD9hmndOZ
बीते सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए असफल सीजन के बाद 2020 में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे स्वपनिल की माने तो उनका लक्ष्य टीम की तरफ से नियमित तौर पर खेलना, अच्छा खेलना और जीत में योगदान देना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की तरफ से वह ऐसा करने में कामयाब होंगे।
वरुण चक्रवर्ती ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हूं और मैं चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। मेरे पास वास्तव इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैंने 2018 में स्पिन गेंदबाजी शुरू की थी और तब मुझे तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चुना गया। पिछला वर्ष उतार चढ़ाव वाला रहा। मुझे अधिक मौके नहीं मिले और मैं चोटिल भी हो गया। ईश्वर की कृपा है कि मैं इस वर्ष वापसी करने में सफल रहा।'