फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Varun Chakravarthy and Gongadi Trisha were nominated for the ICC men's and women's Player Of The Month awards

ICC: वरुण चक्रवर्ती महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार की दौड़ में शामिल, महिलाओं में त्रिशा भी नामित

Thu, 06 Feb 2025 06:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Feb 2025 06:57 PM IST
सार

वरुण ने पांच मैच में 9.85 की शानदार औसत और 7.66 की इकॉनोमी रेट से 14 विकेट चटकाए। चक्रवर्ती ने टी20 विश्व चैंपियन भारत को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज 4-1 से जिताने में अहम योगदान दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी सीरीज के दौरान उनकी स्पिन को समझने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

विज्ञापन
Varun Chakravarthy and Gongadi Trisha were nominated for the ICC men's and women's Player Of The Month awards
वरुण चक्रवर्ती और त्रिशा गोंगाड़ी - फोटो : BCCI/BCCI Women

विस्तार

भारतीय टीम के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और हाल ही में महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारत को मिली खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली त्रिशा गोंगाड़ी आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। वरुण पुरुष, जबकि त्रिशा महिला वर्ग में इस पुरस्कार के लिए नामित हैं। वरुण इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वरुण ने किया था प्रभावित 
वरुण ने पांच मैच में 9.85 की शानदार औसत और 7.66 की इकॉनोमी रेट से 14 विकेट चटकाए। चक्रवर्ती ने टी20 विश्व चैंपियन भारत को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज 4-1 से जिताने में अहम योगदान दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी सीरीज के दौरान उनकी स्पिन को समझने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन को भी पुरुष वर्ग में नामित किया गया है। उन्होंने अपनी टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में मदद की थी। बाएं हाथ के स्पिनर वारिकन को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह 19 विकेट लेकर सीरीज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 टी20 विश्व कप त्रिशा ने बनाए थे सर्वाधिक रन
पाकिस्तान के नोमान अली भी इस पुरस्कार की दौड़ में हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 16 विकेट लिए थे। हाल में आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के दौरान टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज गोंगाडी त्रिशा को महिला वर्ग में पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। त्रिशा 309 रन के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। वह इस प्रतियोगिता में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनीं। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता।
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं वरुण 
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। वरुण ने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी प्रभावित किया था जहां उन्होंने छह मैचों में 18 विकेट लिए थे। वरुण पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी विकेट चटकाने में सफल हुए। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले ही टीम में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed